10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ‘डेडपूल 2’ में रणवीर ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू, जबरदस्त है Trailer

भारत में यह फिल्म 18 मई को रिलीज हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 8 May 2018, 10:22 AM IST

ranveer

ranveer

हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'डेडपूल 2' के हिंदी वर्जन में पद्मावत स्टार रणवीर सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। 'डेडपूल' भी 'एवेंजर्स' की तरह सूपरहीरो फिल्म है। फ‍िल्‍म का ह‍िंदी ट्रेलर जारी कर द‍िया गया है ज‍िसे काफी पसंद क‍िया जा रहा है। फ‍िल्‍म में सुपरहीरो फाइट के साथ-साथ कॉमेडी से भरे डायलॉग्स भी सुनने को मिलेंगे।भारत में यह फिल्म 18 मई को रिलीज हो रही है।

मीडिया को दिए बयान के मुताबिक, स्टूडियो एक ऐसा स्टार चाहता था, जो डेडपूल के व्यक्तित्व के साथ तालमेल बैठा पाए और रणवीर का व्यक्तित्व इससे मेल खाता है। निर्माता कंपनी ने कहा, 'डेडपूल की तरह, रणवीर अपने स्मार्ट, विनोदी हास्य के लिए पहचाने जाते हैं। वह काफी साहसी और बहुप्रतिभाशाली एक्टर हैं।'

टे्रलर को मिला शानदार रिस्पांस
'डेडपूल 2' का हिंदी ट्रेलर सोमवार को जारी हुआ। फिल्म में जॉश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, करण सोनी, जैजी बीट्ज, ब्रायना हिल्डब्रांड, स्टीफन कपिची और लेस्ली उगम्स हैं। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर काफी जबरदस्त है इसमें आपको डेडपूल अपने लिए टीम बनाते हुए दिखाई देगा और अपनी टीम के लिए वह जिस मजेदार तरीके से ऑडिशन लेता है वो दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है। इसके साथ ही ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स दर्शकों को काफी भा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।

अपकमिंग फिल्म
इसके अलावा रणवीर की आने वाली फिल्मों के बात करें तो उन्होंने कुछ वक्त पहले ही जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म की है। जिसके बाद वह जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग शुरू करने वाल हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आने वाली है।

सोनम की मेहंदी: जाह्नवी से लेकर रानी मुखर्जी तक सभी सेलेब्स दिखे सफेद डिजाइनर वीयर में, देखें तस्वीरें