4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘द बैटमैन’ में तीन अलग किरदार में दिखेंगे रॉबर्ट पैटिनसन

अब तक की सबसे डार्क बैटमैन मूवी होगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 18 Oct 2021, 12:15 AM IST

hollywood

The Batman: डिटेक्टिव कॉमिक्स (डीसी) के फैनडोम इवेंट में हाल ही 'द बैटमैन', 'फ्लैश' और 'ब्लैक एडम' जैसी अपकमिंग फिल्मों की झलक देखने को मिली। इनमें 'द बैटमैन' के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मैट रीव्स के निर्देशन में बनी इस डार्क सुपरहीरो फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन हमें बैटमैन के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर से स्पष्ट है कि फिल्म डीसी कॉमिक्स के लिए एक थ्रोबैक है, और इसमें डिटेक्टिव कॉमिक्स का शुरुआती बैटमैन ही नजर आएगा। फिल्म में रॉबर्ट बैटमैन के तीन अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। डीसी की कॉमिक्स में बैटमैन की एंट्री एक जासूस के रूप में हुई थी। वहीं, ब्रूस वेन के रूप में वह शहर के धनवान व्यक्ति के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका निभाया बैटमैन का किरदार भी अन्य बैटमैन फिल्मों से अलगह है। यह बैटमैन अपराधियों के लिए बहुत सख्त है और सजा देने से कतराता नहीं है। इस बार गुस्सैल और क्रूर बैटमैन नजर आएगा जो फिल्म में रिडलर और द पेंग्विन के अलावा भ्रष्टाचार में डूबे गॉथम शहर से प्रतिशोध लेता नजर आएगा। 'द बैटमैन' करीब तीन घंटे की फुलऑन जासूसी कहानी होगी जो डीसी की 'क्राइम कॉमिक्स' के लिए प्लॉट तैयार करेगी। कहानी एक हैलोवीन से शुरू होती है और फिल्म में इस घटना के सप्ताह भर का विवरण शमिल होगा। फिल्म 4अगस्त, 2022को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन