Jamie Foxx News: हॉलीवुड एक्टर जेमी फॉक्स कि परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं रही है, एक के बाद एक वह लगातार सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों में फंसते जा रहे हैं। एक्टर के लिए यह साल उतना खास नहीं रहा है। 'टीएमजेड' की नई रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला ने जेमी फॉक्स पर साल 2015 में कथित रूप से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और मुकदमा भी दायर किया है। महिला का आरोप है कि यह घटना अगस्त साल 2015 में न्यूयॉर्क शहर में 'कैच रेस्तरां' की छत पर हुई थी।