25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / Holly Buzz: स्टंट करते वक्त टॉम क्रूज हुए घायल, तो वहीं किम निकलीं चोर

Holly Buzz: स्टंट करते वक्त टॉम क्रूज हुए घायल, तो वहीं किम निकलीं चोर

एक ओर जहां अभिनेता टॉम क्रूज फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-6' के स्टंट करते वक्त घायल हो गए, वहीं किम ने खोली खुद की पोल...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 15 Aug 2017, 12:38 PM IST

kim and tom

kim and tom

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज आगामी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-6' के सेट पर छलांग लगाने के एक स्टंट के दौरान घायल हो गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 55 वर्षीय अभिनेता जब एक इमारत की छत पर कूदने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह उसके सिरे से टकरा गए और उनके घुटने में चोट लग गई। चोट लगने के बाद वह थोड़ा लंगड़ा कर चलने लगे। बाद में फिल्म की यूनिट के सदस्यों ने उन्हें वहां से सुरक्षित हटा लिया और तुरंत उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

Celeb Secret...
जब किम कर्दशियां ने चुराई लिपस्टिक


रियलिटी टीवी शख्सियत किम कर्दशियां का कहना है कि एक बार उन्होंने फैशन डिजाइनर निकोल रिकी के साथ मिलकर एक लिपस्टिक चुराई थी। अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट में किम ने वह वाकया याद किया, जब उन्होंने 11 साल की उम्र में एक दुकान से लिपस्टिक चुराई थी। किम का कहना है कि उन्हें बचपन से ही खूबसूरत दिखने का शौक था। किम ने लिखा, "जब मैं और निकोल रिकी करीब 11 साल के थे, तब हम मालिबू में एक दुकान में गए और एक लिपस्टिक उठा ली।" किम ने आगे लिखा, "मुझे लिपस्टिक के शेड का नाम याद नहीं है, लेकिन वह भूरे रंग की लिपस्टिक थी।"