7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mission Impossible 7 Review: 61 साल के टॉम क्रूज ने ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ से फिर जीता दिल, रियल स्टंट देखकर कहेंगे OMG

Mission Impossible Dead Reckoning Part One Review: टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' रिलीज हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो जानें कैसी है फिल्म, पढ़ें मूवी रिव्यू।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 12 Jul 2023, 5:58 PM IST

Mission Impossible Dead Reckoning Part One Review

टॉम क्रूज

Mission Impossible Dead Reckoning Part One Review: हॉलीवुड के डैशिंग हीरो ‘टॉम क्रूज’ की फिल्म ’मिशन इम्पॉसिबल 7’ आज रिलीज हो गई है। इस बार ‘मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग’ पार्ट वन में वो हर मसाला डाला गया है। जिस वजह से यह सीरीज जानी जाती है।

61 साल के हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि एक्शन के मामले में उनसे कोई टक्कर नहीं ले सकता है। फिर वह चाहे सांस रोक देने वाले एक्शन हों या फिर अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर कुछ करना हो। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म और किस तरह एक बार फिर टॉम क्रूज ने जीता दिल।

मनोरंजन की दुनिया में टॉम क्रूज की अलग फैन फॉलोइंग है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के एक्टर ‘टॉम क्रूज’ के फैन हैं। साथ ही एक्टर अपने रियल स्टंट के लिए जाने जाते हैं। टॉम क्रूज की ये फिल्म हमेशा से ही एक्स्ट्रा एडवेंचरस फिल्म रही है। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइडेट हैं।

जानिए क्या है मिशन इम्पॉसिबल 7 की कहानी
दुनिया बदल रही है तो टॉम क्रूज यानी ईथन हंट को जिनसे लड़ना है, वह दुश्मन भी बदल रहे हैं। 'मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन' में एआई से टक्कर है।क्योंकि इसके जरिए विनाश लाया जा सकता है। इसे रोकने का जरिया भी है। बस इसकी चाबी को किसी तरह हासिल करनी है, यही फिल्म की कहानी है।

जानिए एक्शन सीन में क्या-क्या है
एक बार फिर टॉम क्रूज अपने एजेंट्स के साथ मिलकर एआई यानी आर्टिफिशल इंटेलीजेंस और उसके जरिए तबाही लाने के मंसूबे रखने वालों को नेस्तानाबूद करने निकलते हैं। अब मिशन है और वह भी इम्पॉसिबल तो टॉम क्रूज भी कुछ असंभव सा करते नजर आएंगे। फिर वह ट्रेन पर फाइटिंग हो, पहाड़ों पर बाइक चलाना हो या फिर दो संकरी दीवारों के बीच दौड़ लगाना, हर काम में टॉम क्रूज ने सांसें रोक दी हैं।

फिल्म में पानी से लेकर हवा तक में करतब और तलवार से लेकर बंदूक तक से फाइट को देखा जा सकता है. फिल्म का रेल सीन शानदार और पहाड़ से मोटरसाइकिल जंप देखकर थ्रिल पैदा होता है। फिल्म की कहानी सेकंड हाफ में थोड़ी हांफने लगती है, लेकिन टॉम क्रूज एकदम तरोताजा रहते हैं। फिर टॉम क्रूज जैसा सितारा हो तो डायरेक्टर उसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करता है जो मिशन इम्पॉसिबल 7 में दिखता भी है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में फ्लॉप है ये एक्टर, फिर भी कमाता है करोड़ों, ठाट-बाट किसी बड़े स्टार से कम नहीं

मिशन इंपॉसिबल 7 क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने डायरेक्ट की है। फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, विंग रहेम्स, साइमन पेग, रेबेका फग्यूर्सन और वैनेस किर्बी नजर आ रहे हैं। फिल्म में टॉम क्रूज ईथन हंट बनकर दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। मिशन इंपॉसिबल की इस सीरीज में एआई से भिड़ंत दिखाई गई है, क्योंकि टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल गलत तरह से किया जा रहा है। फिल्म की पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।