10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रूस ली: चीते सी रफ्तार,दो उंगली पर पुशअप,10 सेकेंड में 15 पंच, जानिए ऐसे ही कुछ अनजाने फैक्ट

ब्रूस ली इतने तेज थे कि उन्हें 3 फुट से हमला करने में 0.05 सेकेंड लगते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 19 Jul 2018, 3:40 PM IST

Bruce lee

Bruce lee

विश्व सिनेमा के पटल पर ब्रूस ली को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए मार्शल आर्ट को पूरी दुनिया में एक खास पहचान दिलाई। ब्रूस ली मूल नाम ली मुयेन केम था। उनका जन्म 27 नवंबर 1940 को अमरीका के सैन फ्रांसिस्को शहर में हुआ था। जब वह महज एक वर्ष के थे तभी उनका परिवार अमरीका से हांगकांग आ गया जहां ब्रूस ली ने बतौर बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

18 की उम्र तक किया 20 फिल्मों में काम:

18 वर्ष की उम्र तक ब्रूस ली ने बतौर बाल कलाकार लगभग 20 फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद बेहतर शिक्षा के उदेश्य से ब्रूस ली अमरीका चले गये और वाशिंगटन विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र की पढ़ाई पूरी की। बचपन में ब्रूस ली ने हांगकांग में विंगचुन नामक मार्शल आर्ट की शिक्षा भी ली थी। अमरीका में रहते हुए उन्होंने मार्शल आर्ट की शिक्षा को जारी रखा।

मार्शल आर्ट को दिया नया नाम:

बाद में ब्रूस ली ने मार्शल आर्ट में कुछ नए स्टाइल को जोड़कर मार्शल आर्ट का नया संस्करण बनाया जो 'जीत कुने दो'के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अमरीका में रहते हुए अपने जीवन यापन के लिये ब्रूस ली अपने मार्शल आर्ट को लोगों के बीच पेश करने लगे।

बहुत तेज थे ब्रूस ली:
ब्रूस ली इतने तेज थे कि उन्हें 3 फुट से हमला करने में 0.05 सेकेंड लगते थे। वहीं वह 2 उंगलियों से पुश-अप कर लिया करते थे। उन्होंने सर्जरी से अपनी पसीना बनाने वाली ग्रंथि को निकालवा दिया था। एक ब्रूस ली ही हैं जो स्टील की कोका कोला की कैन में एक छेद कर दिया करते थे। आपको बता दें कि उस समय यह कैन आज के एल्युमिनियम कैन से अधिक मोटे स्टील से बनती थी। उनकी रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें कैमरे भी नहीं पकड़ पाते थे, उनके वीडियो को स्लो मोशन में देखना पड़ता था।

ऐसे हुई थी मौत:
ब्रूस ली ने 20 जुलाई 1973 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। ब्रूस ली ने सिर्फ 7 हॉलीवुड फिल्में की थी। जिनमें से तीन उनके मरने के बाद ही रिलीज हुई। फिर भी हॉलीवुड हॉल ऑफ फेम में ‘ब्रूस ली’ की फोटो शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रुस ली की मौत सिरदर्द की गोली खाने से हुई। इस गोली ने उनके शरीर में रिएक्सन कर दिया था जिससे उनके दिमाग का साइज 13 प्रतिशत तक बढ़ गया था बीच काफी लोकप्रिय हुआ।