4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानहानि मुकदमा हारने के बाद डिस्काउंट स्टोर में शॉपिंग करती दिखीं एंबर हर्ड, कार्रवाई के दौरान कहा था-हर्जाना देने में हूं असमर्थ

अमेरिकी अभिनेता जॉनी डेप और एंबर हर्ड का केस काफी लंबा चला। इस केस ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। कोर्ट में 6 हफ्ते तक सुनवाई के बाद एंबर हर्ड जब जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हार गईं तो भी इसके खूब चर्चे हुए। एंबर को मुआवजे के तौर पर जॉनी को 1.5 अरब (15 मिलियन डॉलर) रुपये चुकाने हैं। हालांकि एंबर हर्ड के वकील ने यह दलील दी थी कि एंबर हर्जाना देने में सक्षम नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 20 Jun 2022, 3:15 PM IST

veteran actress amber heard seen shopping in discount store

veteran actress amber heard seen shopping in discount store

कुछ दिनों पहले एंबर निजी जेट में नजर आईं थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया था। यूजर्स ने सवाल किए कि निजी जेट में यात्रा करने के लिए पैसे हैं, मगर हर्जाना देने के लिए नहीं हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं। अब उन्हें एक डिस्काउंट स्टोर पर स्पॉट किया गया जहां वो शॉपिंग करती नजर आई हैं। एंबर को डिस्काउंट डिपार्टमेंट स्टोर टीजे मैक्स में खरीदारी करते देखा गया, जहां कपड़े सस्ते दामों पर मिलते हैं। शॉपिंग के दौरान एम्बर की बहन व्हिटनी हर्ड भी मौजूद थीं।

बताते चलें कि एंबर को मानहानि के रूप में जॉनी डेप को करीब 15 मिलियन डॉलर की राशि देनी है, जिसपर कार्रवाई के दौरान एक्ट्रेस के वकील ने दावा किया था कि वो पूर्व पति जॉनी डेप को भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन इसके बाद एंबर को वाशिंगटन डीसी के एक हवाई अड्डे पर निजी प्लेन से बाहर निकलते और लग्जरी एसयूवी में जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगाई थी। उनकी फाइनेंशियल स्टेटस पर सवाल उठाए गए और उन्हें ट्रोल भी किया गया था। अब वो एक स्टोर पर दिखी जहां सस्ते कपड़े मिलते हैं। दोनों ही सिचुएशन एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

आपको बता दें कि बता दें कि 2 जून को एक अमेरिकी जूरी ने जॉनी डेप और एम्बर हर्ड दोनों को मानहानि के लिए उत्तरदायी पाया, लेकिन घरेलू दुर्व्यवहार के कड़े आरोपों पर एक गहन मुकदमा झेल चुके ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के स्टार के पक्ष में अदालत ने फैसला सुनाया। अब एम्बर को मानहानि के रूप में जॉनी डेप को करीब 15 मिलियन डॉलर की राशि देनी है।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन