scriptप्रिसेंस डायना और प्रिंस चार्ल्स से शादी के दौरान हुई गलती, डायना ने बोला अधूरा नाम | What mistakes Prince Charles and Diana did during their wedding vows | Patrika News

प्रिसेंस डायना और प्रिंस चार्ल्स से शादी के दौरान हुई गलती, डायना ने बोला अधूरा नाम

locationमुंबईPublished: Jul 27, 2021 02:41:16 pm

प्रिसेंस डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी में दोनों से गलतियां हुई थीं। कहा जाता है कि दोनों से विवाह प्रतिज्ञा के दौरान गड़बड़ हुई। चार्ल्स ने ‘माई वर्ल्डली गुड्स’ को ‘दाय वर्ल्डली गुड्स’ बोला जबकि डायना ने चार्ल्स का पूरा नाम न बोलकर अधूरा नाम बोला।

royal_wedding.png

मुंबई। आज से करीब 40 साल पहले प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी हुई। इस शादी को 750 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। सेंट पॉल कैथेड्रल में इस विवाह कार्यक्रम में 3500 मेहमान शामिल हुए। 29 जुलाई, 1981 में हुई इस शादी को ब्रिटिश इतिहास का सबसे ज्यादा अतिथियों वाला कार्यक्रम बताया गया। विश्वभर के लोगों और विवाह स्थल पर मौजूद हजारों लोगों की वजह से शायद दोनों थोड़े नर्वस थे। शादी से पहले भी दोनों की ज्यादा मुलाकातें नहीं हुई थी। शायद इसीलिए दोनों से विवाह समारोह में गलतियां हुईं। दोनों विवाह प्रतिज्ञा लेते समय गलती कर बैठे।

दोनों से हुई गलतियां
इस विवाह समारोह में प्रिंस चार्ल्स ने पहले विवाह प्रतिज्ञा बोली। इस दौरान ‘माई वर्ल्डली गुड्स’ कहने की जगह वे ‘दाय वर्ल्डली गुड्स’ कह बैठे। इसी तरह डायना ने चार्ल्स का नाम गलत तरीके से ले लिया। चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है, लेकिन डायना ने विवाह प्रतिज्ञा लेने के दौरान उनका नाम फिलिप चार्ल्स पढ़ा।

यह भी पढ़ें

प्रिंस चार्ल्स और प्रिसेंस डायना की ‘सदी की शादी’ की वो तस्वीरें, जिन्हें आज भी लोग भुला नहीं पाए

‘ये शादी एक गलती थी’
चार्ल्स और डायना की शादी के समय रॉयल लेखक पेनी जूनोर ने दावा किया था कि चार्ल्स मानते थे कि ये शादी करना उनके लिए एक गलती साबित होगी। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लेखक ने कहा,’चार्ल्स इस बात से सहमत थे कि डायना से शादी करना सही नहीं होगा। हालांकि इसके अलावा कोई चारा नहीं था। वे यह भी मानते थे कि एक बार शादी हो जाएगी तो चीजें सही होने की उम्मीद है। सबकुछ जानते हुए भी उन्होंने ये बहादुरी वाला काम किया।’

डिजाइन के स्केच कर दिए गए नष्ट
शादी के दौरान दिवंगत प्रिंसेस डायना ने विशाल आइवरी सिल्क टाफेता गाउन पहना था। फैशन डिजाइनर डेविड और एलिजाबेथ इमानुएल ने इसे तैयार किया था। इस डिजाइन को गुप्त रखा गया था। साथ ही डायना को दिखाने के बाद इसके डिजाइन स्केच को नष्ट कर दिया गया था ताकि ये किसी गलत हाथों में न पड़ जाए। यहां तक कि यह भी ध्यान रखा गया कि अगर डिजाइन लीक हो जाए तो बैकअप के तौर पर दूसरी ड्रेस तैयार थी।


यह भी पढ़ें

जन्मदिन विशेष- वाइन और कुकिंग ऑयल से दौड़ती हैं प्रिंस चार्ल्स की गाड़ियां, ये है इस अनोखे शौक की वजह

शादी के एक साल बाद प्रिंस चार्ल्स और डायना के यहां प्रिंस विलियम्स और बाद में प्रिंस हैरी का जन्म हुआ। हालांकि इस कपल ने 1992 में अलग होने का फैसला लिया। 1996 में आधिकारिक रूप से तलाक लेने के एक साल बाद पेरिस में एक कार दुर्घटना में डायना की मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो