
Home remedies for dark circles under eyes
Home Remedies: आजकल की भागदौड़ और बिजी लाइफस्टाइल में हम अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते है। पूरे दिन की थकान का सीधा असर हमारे चेहरे पर दिखता है। आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण हो सकते हैं। ज्यादातर आंखों के नीचे काले घेरे अनिद्रा और तनाव की वजह से हो जाते हैं। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए बाजार में कई कैमिकल प्रोडक्ट्स मौजूद होता है। लेकिन ये स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में जो डार्क सर्कल्स से राहत दिलाने में मदद करते हैं
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
खीरा
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए खीरा का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आप पहले खीरे के टुकड़े काट लें और इन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर खीरे को फ्रिज से निकालने के बाद आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल्स जल्दी दूर होने लगेंगे।
यह भी पढ़े: क्या आप नींद न आने की समस्या से हैं परेशान? तो ये घरेलू उपाय राहत दिलाने में आएंगे काम
टमाटर
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आप पहले टमाटर के रस में नींबू का रस मिला लें, फिर इसे काले घेरों पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे काले घेरे जल्द ही दूर होने लगेंगे।
बादाम का तेल
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए बादाम का तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम का तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के काले घेरे को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप पहले थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर आंखों के नीचे के काले घेरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। इससे काले घेरे जल्द ही दूर होने लगेंगे।
यह भी पढ़े: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
17 Jul 2022, 5:14 PM IST
Published on:
17 Jul 2022, 5:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.