31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 October Ka Rashifal: मेष, वृष के लिए भागदौड़, चार राशियों को निवेश में लाभ

17 October Ka Rashifal कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छा तो कुछ राशियों के लिए चुनौती भरा है। नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को सभी 12 राशियों के लोगों का भाग्य कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल, जिसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पंचांगकर्ता पं. चंदन श्याम नारायण व्यास..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 16 Oct 2023, 12:40 PM IST

17_october_rashifal.jpg

मंगलवार राशिफल 17 अक्टूबर 2023

मेष राशि
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

वृषभ राशि
नए वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि
अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रूकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन संभव है।

कर्क राशि
प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।

सिंह राशि
अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट और चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

तुला राशि
विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

वृश्चिक राशि
भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Navdurga Video: इन फूलों से मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न, भक्त को मिलता है मनचाहा वरदान

धनु राशि
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

मकर राशि
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

कुंभ राशि
अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

मीन राशि
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी और यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।