scriptशादी के मुहूर्त 2020: जानिये लॉकडाउन के बाद अब कितने बचेंगे | 2020 marriage dates and 2021 wedding dates with muhurat | Patrika News

शादी के मुहूर्त 2020: जानिये लॉकडाउन के बाद अब कितने बचेंगे

locationभोपालPublished: Apr 17, 2020 12:34:21 pm

: 3 मई के बाद शादी के कितने मुहूर्त आएंगे सामने, देखिए: शुक्र ग्रह 31 मई से 9 जून तक के लिए अस्त, इस दौरान शादी (Marriage Dates) जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे।

vivah.jpg

After 3rd MAY 2020 marriage dates and muhurat with 2021 wedding dates

कोई भी शुभ कार्य हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्तों के आधार पर किए जाने की मान्यता है। इन्हीं शुभ कार्यों में से एक है विवाह… जिसे लेकर हर वर्ष शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं। ऐसा ही 2020 में भी हुआ, लेकिन कोराना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के चलते लॉकडाउन (Lock Down) की स्थिति का असर विवाह जैसे शुभ कार्यों पर तक पड़ा है।
दरअसल लॉकडाउन (Lock Down)के चलते कई लोग विवाह जैसे शुभ कार्यों को टाल रहे हैं, वहीं अब 14 अप्रैल को के बाद एक बार फिर 3 मई तक के लिए लॉकडाउन 2 की अवधि को बढ़ा दिया गया है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार जनता को संक्रमण से बचाने व सुरक्षित रखने के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की ओर से ये कदम उठाया गया, जो जरूरी भी है। लेकिन इस स्थिति का सीधा प्रभाव विवाह जैसे शुभ कार्यों पर भी पड़ रहा है। अब चूकिं लॉकडाउन (Lock Down) 3 मई तक बढ़ा दिया गया है, तो ऐसे में 3 मई के बाद शादी ब्याह के कौन कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे, ये जानना आवश्यक हो जाता है…

कोरोना: 2020 में ये मुहूर्त अटके…
मार्च माह के अलावा अप्रैल व मई माह के करीब 10 विवाह मुहूर्त कोरोना के चलते अटक गए।

3 मई के बाद से ये हैं विवाह के मुहूर्त (Vivah Muhurat 2020):
मई- 4, 5, 6, 15, 17, 18, 19, 23
जून- 11, 15, 17, 27, 29, 30
नवंबर- 27, 29, 30
दिसंबर- 1, 7, 9, 10, 11

ऐसे निकाला जाता है विवाह मुहूर्त…
हिंदू धर्म में विवाह से पूर्व सबसे पहले वर वधु की कुंडलियों का मिलान किया जाता है। जिसके लिए वर और कन्या की कुंडलियों में 36 गुणों को देखा जाता है। वर और कन्या के गुण मिलने के बाद ही शादी की तारीख निकाली जाती है। इसके बाद वर-वधु की जन्म राशि के आधार पर ही विवाह संस्कार के लिए निश्चित तिथि, वार, नक्षत्र तथा समय को निकाला जाता है। फिर दोनों की कुंडली में विवाह के लिए एक समान तिथि को विवाह मुहूर्त के लिए लिया जाता है।


वहीं इसके बाद विवाह के मुहूर्त सीधे 2021 में मिलेंगे, चूकिं इस बार विवाह के मुहूर्त काफी कम रह गए हैं, ऐसे में 2021 में भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

2021 में विवाह के मुहूर्त (2021 Marriage Dates):
जनवरी – 18
फरवरी- 15, 16 (रात्रि में विवाह मुहूर्त नहीं है)
मार्च- विवाह मुहूर्त नहीं है
अप्रैल- 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई- 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29, 30
जून- 3, 4, 5, 20, 22, 23, 24
जुलाई- 1, 2, 7, 13, 15
नवंबर- 15, 16, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर- 1, 2, 6, 7, 11, 13

इस समय नहीं होंगे विवाह:
: शुक्र ग्रह 31 मई से 9 जून तक के लिए अस्त है तो इस कारण इस दौरान शादी ब्याह जैसे शुभ कार्य नहीं किये जा सकेंगे।

: 2020 में ऐसे में 1 जुलाई से 24 नवंबर तक कोई भी विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है। कारण- देवशयनी एकादशी के समय भी मांगलिक कार्य नहीं किये जाते। इस दौरान भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। फिर देवउठनी एकादशी के दिन भगवान जागते हैं इसलिए इस दिन से फिर से शादी ब्याह जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।
: धनु संक्रांति के समय में भी विवाह आदि कार्य नहीं किये जाते। धनु संक्रांति 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक है।

: गुरु के अस्त होने के दौरान भी शादी ब्याह के कार्य नहीं किये जाते। गुरु ग्रह 19 जनवरी से 11 फरवरी 2021 तक के लिए अस्त है।
: इसके बाद 21 फरवरी से 12 अप्रैल 2021 तक शुक्र अस्त होने से भी विवाह नहीं हो सकता । 2021 में कई ग्रहों के अस्त होने के कारण विवाह के मुहूर्त कम हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो