script3 August 2022 Rashifal And Panchang: बुधवार को इन राशि वालों को मिलने वाली है खुशखबरी, साथ ही जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय | 3 august 2022 horoscope and panchang aaj ka rashifal aur panchang in hindi | Patrika News

3 August 2022 Rashifal And Panchang: बुधवार को इन राशि वालों को मिलने वाली है खुशखबरी, साथ ही जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

locationनई दिल्लीPublished: Aug 02, 2022 04:49:17 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Horoscope And Panchang 3 August 2022: आज बुधवार के दिन सुबह 5:41 बजे पंचमी तिथि समाप्त हो चुकी है और षष्ठी तिथि का प्रारंभ हो गया है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास होने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल पंचांग और राहुकाल का समय…

aaj ka rashifal, aaj ka panchang, rashifal 3 august 2022, daily horoscope in hindi, horoscope 3 august 2022, panchang 3 august 2022, wednesday panchang, 3 august 2022 panchang in hindi, rahukaal today, dainik rashifal, daily horoscope prediction,

3 August 2022 Rashifal And Panchang: बुधवार को इन राशि वालों को मिलने वाली है खुशखबरी, साथ ही जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

3 August 2022 राशिफल और पंचाग: जानिए आज बुधवार का पूरा राशिफल और पंचांग।

आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang): आज बुधवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आज सुबह 5:41 बजे तक थी। इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो चुकी है। आज सिद्ध योग शाम 5:49 बजे तक रहेगा। साथ ही हस्त नक्षत्र शाम 6:24 बजे तक है।

राहुकाल
दिल्ली- दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:08 बजे तक
मुंबई – दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 02:22 बजे तक
चंडीगढ़ – दोपहर 12:28 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 01:52 बजे तक
भोपाल – दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 02:05 बजे तक
कोलकाता – सुबह 11:43 बजे से दोपहर 01:21 बजे तक
अहमदाबाद – दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 02:24 बजे तक
चेन्नई – दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 01:50 बजे तक

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। हर किसी पर भरोसा करना महंगा पड़ सकता है। आज के दिन आपका शुभ रंग बैंगनी है।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): व्यवसायियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दी धन कमाने के चक्कर में कोई गलत फैसला न ले लें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): धन हानि हो सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा। अविवाहित लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। धन निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभल कर चलें। किसी दोस्त से उपहार मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोग विवाद में पड़ने से बचें। आज के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना शुभ होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। अपने जरूरी काम की बातें हर किसी से शेयर करने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। विवाद से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में पड़ने से पहले विचार कर लें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज ब्याज के पैसों से संचित धन में वृद्धि होगी। वस्त्र और आभूषण के लिए धन खर्च हो सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। आज के दिन शुभ रंग हरा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज बिजनेस में लाभ होगा। नई नौकरी मिल सकती है। अपने मनोरंजन के साधनों पर खर्च कर सकते हैं। घरवालों के साथ किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यस्थल पर सब सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज धनु राशि के लेखन से जुड़े लोग अपनी बौद्धिक क्षमता से विकास करेंगे। व्यवसाय से जुड़े कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। निजी रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। यश और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज के दिन काम पूरे होने से मन प्रसन्न होगा। बेहतर सेहत के लिए किसी भी नशे से दूर रहें। व्यवसाय में अचानक मुनाफा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ रंग आसमानी है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज अपने साझेदारों के साथ सकारात्मक चर्चा में भाग लेंगे। प्रेमी जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आज आपकी किसी भूल को घरवाले नजरअंदाज कर देंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): किसी बात को लेकर घर में तनाव पैदा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

यह भी पढ़ें

Singh Sankranti 2022: भाद्रपद में 17 अगस्त को मनाई जाएगी सिंह संक्रांति, क्यों इस दिन घी के सेवन का है बड़ा महत्व

ट्रेंडिंग वीडियो