31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: जन्मांक के अनुसार जानें अपना आज का अंक राशिफल

जन्मांक के अनुसार जानें अपना आज का अंक राशिफल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 1 Feb 2020, 6:30 AM IST

Ank Jyotish

अंकज्योतिष 03 जून 2019: आज आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, दिन रहेगा उत्तम

अंक 01: अतिरिक्त कार्यों को कुछ समय के लिए विराम देना पड़ेगा। अपनी बात को मनवाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नये-नये भोजन को खाने व बनाने के प्रति रूचि रहेगी। अनुकूलता के लिए सवा मन अनाज का दान करें।


अंक 02: सहकर्मियों सें मिल रहे अपेक्षित सहयोग में कमी आएगी व बनते हुए कार्य आगे टल सकते हैं। परिवार व कार्यक्षेत्र में किसी भी विवादित विषयों से परस्पर दूरी बनाकर रखें। अनुकूलता के लिए घर के मुख्य द्वार के समीप दीपक लगाएं।


अंक 03: न्यायिक प्रक्रिया में जटील तर्क-वितर्क करने के बाद ही सफलता मिलने के योग बनते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी के पूर्ण सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। अनुकूलता के लिए अपशब्दों के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 04: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिले अवसरों को छोड़ना भविष्य में नुकसानदेह साबित होगा। भाग्य के भरोसे काम करने वाले व्यक्तियों की ईश्वर के प्रति आस्थाओं में कमी आएगी। अनुकूलता के लिए मौन रहकर भोजन ग्रहण करें।


अंक 05: सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के चक्कर में परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। युवाशक्ति को नये अवसरों के संबंध में निर्णय लेने के प्रति असमंजस की स्थिति रहेगी। अनुकूलता के लिए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।


अंक 06: अभिमान की अपेक्षा स्वाभिमान से किये गए कार्यों में सफलता के योग ज्यादा बनते हैं। अत्याधिक व्यसनों के कम होने के कारण स्वजनों का खोया विश्वास पुनः प्राप्त होगा। अनुकूलता के लिए मीठे नीम का सेवन कर घर से निकलें।


अंक 07: धार्मिक सत्संग को अपने जीवन में अमल में नहीं ला पाएगें। जीवनसाथी के निरंतर सहयोग में कमी आ सकती है। जनपक्ष के प्रति अपनी सोच में व्यापक बदलाव लाना होगा। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में हलवे का भोग लगाएं।


अंक 08: कारोबारी नफे में कमी आ सकती हैं। जोशपूर्ण कार्य में आशानुरूप लाभ न मिलने से निराशा रहेगी। कला के क्षेत्र में नये कार्य की शुरुआत करना फायदेमंद साबित होगा। अनुकूलता के लिए गोपालसहस्त्रनाम का विधिवत पाठ करें।


अंक 09: नौकरीपेशा व्यक्ति को अपने व्यवहार के कारण वरिष्ठजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मेहनतकश व्यक्ति पराक्रम की कमी से कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। अनुकूलता के लिए उगते सूर्य को हल्दी मिश्रित जल से अर्घ्य दें।