31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 13 May: सोमवार को वृषभ, मिथुन समेत 6 राशियों को होगा धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 13 May 2024 सोमवार को वैशाख शुक्ल षष्ठी यानी स्कंद षष्ठी है। दैनिक राशिफल 13 मई 2024 का संकेत है कि आज सोमवार को वृषभ, मिथुन समेत 6 राशियों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से मेष से मीन राशि वाले आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Taurus)

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 13 May 2024

आज का राशिफल सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

13 मई सोमवार को मेष राशि के लोगों को बड़ों का सम्मान करना चाहिए। मेष राशि वालों को अपने तौर तरीकों में बदलाव लाना चाहिए। सुख सुविधा पर बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवसाय मुश्किल से होगा। चिंता और तनाव बढ़ेंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

सोमवार 13 मई को वृषभ राशि वालों को परिजनों से बेवजह विवाद से बचना चाहिए। वैवाहिक कार्य में बाधा होगी। राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा के योग हैं।

आज का राशिफल मिथुन राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज कल आपके मन में नकारात्मक विचार ज्यादा आ रहे हैं। समय पर संभल जाएं। धन प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। विवाद से बचें अन्यथा क्लेश होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।

ये भी पढ़ेंःWeekly Horoscope 12 to 18 May: तुला, वृश्चिक समेत 4 राशि के लोगों को धन लाभ, व्यापार में सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल कर्क राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी। परिजनों के साथ यात्रा होगी। कारोबार में धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। वैवाहिक कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

हर कार्य में आ रही रूकावट बेचैनी बढ़ा सकती है। हर किसी की बात पर जल्दी विश्वास करना, आपके लिए नुकसान दायक रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे, धनलाभ होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

नौकरी में भाग्योन्नति होगी। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार के साथ सोमवार को पिकनिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

ये भी पढ़ेंःWeekly Horoscope 12 May to 18 May: नया सप्ताह ला रहा है खुशियों की सौगात, मेष से कन्या तक का जानें साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल तुला राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का दिन फुरसत रहेगी। घर परिवार के कार्यो में समय व्यतीत होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवन साथी के कारण तनाव रहेगा। व्यर्थ खर्च सामने आएंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

परिवारिक विवाद से बाधा होगी। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ेंःJune Rashifal: आपकी राशि मिथुन है तो नौकरी और व्यापार में शुभ संकेत, जून राशिफल में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल धनु राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कार्यस्थल पर विवेक से कार्य करें। व्यावसायिक नई योजना लागू करने का मन बनेगा। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, यात्रा टालें।

आज का राशिफल मकर राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज कल आप झूठ बोलने लग गए हैं। याद रहे, एक झूठ को छुपाने के लिए दस दूसरे झूठ बोलने पड़ते हैं। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विवाद न करें। क्रोधी स्व्भाव रहेगा।

ये भी पढ़ेंःJune Monthly Horoscope Mesh: जून में नौकरी में मिल सकता है बड़ा पद, जानें मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह महीना

संबंधित खबरें

आज का राशिफल कुंभ राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दिन की शुरुआत में ही कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार में वृद्ध जनो के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें और तुरंत निर्णय लेना सीखें।

आज का राशिफल मीन राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

समय शुभ संकेतों से युक्त है। विशेष जनों से मुलाकात होगी। संगठन से जुड़े जातक कीर्ति लाभ प्राप्त करेंगे। अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोग अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग