
आज का राशिफल सोमवार 15 जुलाई 2024
आज का राशिफल मेष राशि 15 जुलाई के अनुसार सोमवार को मेष राशि को मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है, इससे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय और चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 15 जुलाई को वृषभ राशि वालों के नए लोगों से संपर्क, आगे बढ़ने में मददगार बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार के अनुसार 15 जुलाई को मिथुन राशि वाले परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित हो सकते हैं। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार सोमवार को कर्क राशि वालों के मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 15 जुलाई को सिंह राशि वालों की आजीविका के साधनो में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध और दुःख होगा। कलह और हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 15 जुलाई को जीवन साथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है, धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार सोमवार को तुला राशि वालों की लाइफ में कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
दैनिन राशिफल सोमवार के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के जीवन में भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।
दैनिक राशिफल धनु के अनुसार 15 जुलाई को परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय और तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।
मकर राशिफल सोमवार के अनुसार 15 जुलाई को व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी, संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।
कुंभ राशिफल के अनुसार सोमवार 15 जुलाई को व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय और कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
सोमवार राशिफल के अनुसार आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की की चिंता रहेगी, बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।
Published on:
14 Jul 2024 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
