
Aaj Ka Rashifal 20 February 2025
Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 : आज का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। लेकिन ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव सभी राशियों पर अलग अलग पड़ता है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास ने आज के राशिफल में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क्या बताया है। पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
परिजनों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से चिंता बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल की कमी तनाव का कारण बन सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे उन्नति के योग बनेंगे।
व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। आज भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे साझेदारी करने में विचार करें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। आर्थिक धन -लाभ के योग बन रहे हैं।
संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। दोस्तों की मदद से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी। बहनों से संबंध मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता के योग बन रहे हैं । नौकरी में मनचाही पदोन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
आप कितना भी परिश्रम कर लें परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें अपने समय का इंतजार करें। पिता के साथ संबंधो में टकराव संभव है। भाइयों द्वारा धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।
आपके रहन-सहन से परिजन ना खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई तकनीकी का उपयोग लाभकारी साबित होगा। समय रहते जरूरी कागजात संभाल कर रखें।
अपनी कार्यक्षमता एवं काम करने के तरीकों से उच्य अधिकारी प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दे संकोच को त्यागें। अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
समय रहते अपनी आदतों को सुधार करना आवश्यक है। बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं। आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। पूर्व में किए निवेश से धन-लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। आलस की अधिकता रहेगी।
कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन में किसी संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।
संतानों के प्रति भेदभाव न करें, सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है। संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान हो जाएगा। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
आपकी कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी, जिससे राजनीति में उन्नति के योग बनेंगे। अपनी वाणी की शैली में बदलाव करें। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, तथा मकान की मरम्मत में धन व्यय हो सकता है।
ज्योतिष पं चंदन श्यामनारायण व्यास, उज्जैन
Updated on:
19 Feb 2025 04:43 pm
Published on:
19 Feb 2025 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
