
daily horoscope: ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण की 21 जून की भविष्यवाणी (Photo Credit: Patrika Design)
Daily Horoscope: 21 जून 2025 यानी आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी का दिन बेहद खास है। इस दिन शनिवार और योगिनी एकादशी के साथ ग्रीष्म अयनकाल का संयोग (Aaj Ka Rashifal 21 June 2025) बन रहा है। इसका कई राशि के लोगों को विशेष लाभ होने वाला है। 21 जून का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope 21 June)
जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च शनिवार को संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। पुराना लेन देन होगा।
उपायः रुद्राष्टकं का पाठ करें।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल
व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
उपायः प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद
मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।
उपायः गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ अंकः 3,6
शुभ रंगः पीला
आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश का अंदेशा है, जो लाभदायक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।
उपायः शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः दूधिया
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
उपायः विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः सुनहरा
अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मौजमस्ती में समय और धन खर्च होगा।
उपायः शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ अंकः 3,8
शुभ रंगः हरा
मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
उपायः श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद
क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं, व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
उपायः बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल
स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।
उपायः आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला
सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है।
उपायः सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी
अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
उपायः शनिवार के दिन किसी सफाई कर्मचारी को चाय की पत्ती का दान करें।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी
यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा।
उपायः ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
21 Jun 2025, 3:33 PM IST
Published on:
20 Jun 2025, 6:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष




