
Aaj Ka Rashifal 24 October 2024: आज का राशिफल गुरुवार 24 अक्टूबर
Aaj Ka Rashifal 24 October Guru Pushya Yog: गुरु पुष्य योग बेहद शुभ योग है, इस दिन जिन लोगों को लाभ होता है। मान्यता है साल भर उसके लिए लाभ की स्थिति बनती है। इसी के साथ धनु बृहस्पति की राशि है और आज बन रहे शुभ योग गुरु पुष्य योग पर भी गुरु का प्रभाव रहता है। अहोई अष्टमी पर आज का राशिफल में जानिए किसकी किस्मत चमक रही (Daily Horoscope On Thursday) ।
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 24 अक्टूबर को मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत वाला है। अनजाने में की गई गलती की बड़ी कीमत चुकानी होगी।
आज का राशिफल वृषभ राशि गुरुवार के अनुसार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। व्यापार में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, घर की सुख सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। अतिथियों का आगमन संभव है।
आज का राशिफल मिथुन राशि 24 अक्टूबर के अनुसार आमदनी में वृद्धि होगी, जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। संतान के किए कार्यों से चिंता बढ़ेगी, सामाजिक आयोजन में सक्रिय भूमिका रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 24 अक्टूबर को अपनी आगामी योजना को गुप्त रखें, निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं को सार्वजनिक करने से बचें। मित्रों से धोखा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, सुख सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार सफलतादायक समय चल रहा है, समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। युवाओं के लिए समय उपलब्धि देने वाला है, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।
ये भी पढ़ेंः
गुरुवार राशिफल के अनुसार घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, संपत्ति से संबंधित विवाद है। आपसी सामंजस्य से हल होंगे, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
गुरुवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार अहोई अष्टमी पर आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद लेकर आया है, कार्य क्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपकी बातों को सुना जाएगा, परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशिफल 24 अक्टूबर को व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी, व्यापार विस्तार के लिए आपके द्वारा किए प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें।
मकर राशिफल के अनुसार आलस्य की अधिकता से समय पर कार्य न होने से तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आस्था में कमी आएगी, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ सकता है, माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बहनों से विवाद संभव है।
कुंभ राशिफल के अनुसार 24 अक्टूबर को अपने व्यक्तित्व को सुधारने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपलब्धि भरा है, मित्रों से मनमुटाव कि स्थिति निर्मित होगी। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सहज होगी।
मीन राशिफल के अनुसार मानसिक तनाव के कारण असहज रहेंगे, मन में चल रही दुविधा यथावत रहेगी। कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है, संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
24 Oct 2024, 11:01 AM IST
Published on:
23 Oct 2024, 8:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष




