
Aaj Ka Rashifal 26 february Mahashivratri Rashifal 2025: आज का राशिफल महाशिवरात्रि 2025 बुधवार
Mahashivratri Rashifal 2025: दैनिक राशिफल बुधवार का संकेत है कि महाशिवरात्रि के दिन यानी फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को 8 राशियों के सितारे बुलंद हैं। इस दिन इन राशि के लोगों को शिवजी का आशीर्वाद मिलेगा।
149 साल बाद शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग लोगों के जीवन में अत्यंत सकारात्मक बदलाव लाएंगे। आज का राशिफल में आइये जानते हैं 26 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। साथ ही आज का राशिफल 26 फरवरी में जानते हैं महाशिवरात्रि पर कौन से विशेष संयोग बने हुए हैं और इनका मेष से मीन राशि के लोगों को क्या फल मिलेगा (Aaj Ka Rashifal 26 february)।
ज्योतिषियों के अनुसार बुधवार को पड़ रही महाशिवरात्रि पर ग्रहों के दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन यानी महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा, इसके साथ राहु भी रहेगा, ये एक शुभ योग है।
इसके अलावा सूर्य-शनि कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य शनि के पिता हैं और कुंभ शनि की राशि है। ऐसे में सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में रहेंगे। वहीं शुक्र मीन राशि में अपने शिष्य राहु के साथ रहेंगे।
कुंभ राशि में पिता-पुत्र और मीन राशि में गुरु-शिष्य के संयोग में शिव पूजा की जाएगी। ऐसा योग 149 साल बाद बन रहा है। 2025 से पहले 1873 में ऐसा संयोग बना था, उस दिन भी बुधवार को शिवरात्रि मनाई गई थी। आइये पढ़ते हैं सितारों की इन स्थितियों के कारण कैसा रहेगा सभी राशियों का भाग्य
आज का राशिफल मेष राशि महाशिवरात्रि के अनुसार 26 फरवरी को मेष राशि वालों का कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, परिजनों से मुलाकात होगी। बिना विचार किए किसी कार्य को करने से बचें, निजी जीवन में चल रही समस्या का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अनुसार बुधवार 26 फरवरी को वृषभ राशि वाले नए रोजगार की तलाश में रहेंगे। बुधवार महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, नए मित्र बनेंगे। शारीरिक पीड़ा दूर होगी, ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा। सहयोगियों के माध्यम से कार्य पूरे होंगे।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल मिथुन राशि 26 फरवरी के अनुसार बुधवार को मिथुन राशि वालों को प्रयासों से सफलता मिलेगी, निजी जीवन में कठोर निर्णय लेना होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा, पुरानी बीमारी उभर सकती है। साहित्य और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि वाला रहेगा।
आज का राशिफल कर्क राशि बुधवार के अनुसार 26 फरवरी को कर्क राशि वालों को फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। इस दिन विवाह संबंधित चर्चा सफल रहेगी, गले में संक्रमण की आशंका है। अध्ययन में रूचि कम रहेगी, यात्रा के योग बनेंगे। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा, दोस्तों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन परिस्थिति अनुकूल बनेगी, जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाइयों से मनमुटाव होगा। वाहन मशीनरी पर खर्च की अधिकता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल 26 फरवरी के अनुसार बुधवार को कन्या राशि वाले अपने वाणी की चतुराई से रूके काम पूरे कर लेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। तबादले के योग बनेंगे, मकान की सजावट पर खर्च होगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा।
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 26 फरवरी को तुला राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, व्यापार में लाभ बढ़ेगा। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्य होंगे। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।
महाशिवरात्रि राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 26 फरवरी को कार्य की शुरुआत विलंब से होगी, पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, विद्यार्थियों के लिए समय अधिक मेहनत वाला रहेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः
महाशिवरात्रि राशिफल धनु राशि के अनुसार 26 फरवरी बुधवार को कारोबार में आ रही परेशानी दूर होगी, मित्रों की सलाह का लाभ मिलेगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं, धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मकान दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा।
महाशिवरात्रि राशिफल मकर राशि बुधवार के अनुसार 26 फरवरी को कार्य की अधिकता रहेगी, धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। भूमि भवन से संबंधित मामलों में गति आएगी, कोर्ट कचहरी के मामलों पर धन खर्च होगा। परिजनों से मनमुटाव संभव है।
बुधवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 26 फरवरी को आपकी आदतों के कारण लोगों से दूरियां बढ़ेंगी। क्रोध की अधिकता रहेगी, किसी संत महापुरुष का दर्शन संभव है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
बुधवार राशिफल मीन राशि के अनुसार दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें। निजी जीवन में रिश्ते कमजोर होंगे, अधिकारी वर्ग आपसे नाराज रहेगा। संतान सुख संभव है, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।
संबंधित विषय:
Updated on:
25 Feb 2025 06:31 pm
Published on:
25 Feb 2025 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
