7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 26 March: मेष, वृषभ समेत 6 राशियों को भगवान की कृपा से सफलता और धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: वैष्णव पापमोचनी एकादशी के दिन 6 राशि के लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिलेगा। दैनिक राशिफल बुधवार का संकेत है कि 26 मार्च को इन्हें सफलता और धन लाभ मिलेगा। आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Wednesday Ekadashi)

5 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Mar 25, 2025

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: आज का राशिफल बुधवार 26 मार्च 2025

Daily Horoscope Wednesday Ekadashi: बुधवार राशिफल में पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आप जान सकते हैं कि 26 मार्च को आपकी आमदनी कैसी रहेगी, आपका करियर और स्वास्थ्य राशिफल कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें बुधवार आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 26 March 2025)


आज का राशिफल मेष राशि (Mesh Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल मेष राशि 26 मार्च के अनुसार बुधवार को दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। 26 मार्च का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Vrishabh Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल वृषभ राशि 26 मार्च के अनुसार बुधवार को वृषभ राशि वालों का जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Mithun Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल मिथुन राशि बुधवार के अनुसार 26 मार्च को अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

ये भी पढ़ेंः

शनि अमावस्या पर बनेगा षटग्रही योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों र प्रभाव


आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 26 मार्च को समय से पहले आपका कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी होगा, जो आपकी चिंता को कम कर देगा।


आज का राशिफल सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल सिंह राशि 26 मार्च के अनुसार बुधवार को सिंह राशि वालों को संतों के दर्शन से लाभ होगा। बुधवार को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।


आज का राशिफल कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 26 मार्च बुधवार को कन्या राशि वालों में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, लालच पर रखें काबू वर्ना साढ़ेसाती से हो सकता है नुकसान


आज का राशिफल तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)

बुधवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 26 मार्च को तुला राशि वालों को पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद से बचना चाहिए। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Vrishchik Aaj Ka Rashifal)

बुधवार राशिफल वृश्चिक राशि 26 मार्च के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।


आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

बुधवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 26 मार्च को धनु राशि वालों के बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Uday 2025 Effect : सिंह, कन्या समेत 5 राशि को धन प्राप्ति और जॉब के मिलेंगे नए अवसर, जानें शुक्र उदय किसकी बदल रही किस्मत


आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar)

मकर आज का राशिफल 26 मार्च के अनुसार दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायक है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।


आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

कुंभ आज का राशिफल बुधवार के अनुसार 26 मार्च को कुंभ राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।


आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen)

मीन आज का राशिफल का संकेत है कि 26 मार्च को अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

#Rashifal-2025में अब तक