
Aaj Ka Rashifal 4 November 2024: आज का राशिफल 4 नवंबर 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 4 नवंबर को मेष राशि वालों को स्वास्थ्य में लाभ होगा, यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव दूर होगा, कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें, किसी प्रियजन से भेंट होगी।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार सोमवार 4 नवंबर को वृषभ राशि वाले अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे, किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 4 नवंबर को घर परिवार की समस्या हर किसी के सामने प्रस्तुत ना करें। घर की बात घर में रहने दें, बड़ों की सलाह मानें। अपने खर्चीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें, परिजनों का सहयोग आगे बढ़ाने में मदद करेगा। नौकरी में विवाद संभव है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल 4 नवंबर के अनुसार लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। आपके व्यवहार से लोग आपकी मदद करेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, समय उपयुक्त है।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 4 नवंबर को दिनचर्या में बदलाव होगा, स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। संतान के व्यवहार से खुश होंगे, जीवन साथी के स्वास्थ्य में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार सोमवार को कार्यों की अधिकता रहेगी, लंबी यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में समय बीतेगा। वाहन भूमि से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे, संतान के विवाह की चिंता रहेगी।
सोमवार राशिफल के अनुसार तुला राशि वाले किसी की सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें, मामले को ठीक से समझने की कोशिश करें। आलस्य की अधिकता से आप अपने करियर में पीछे हैं, आर्थिक मामलों में लापरवाही कर रहे हैं। इस आदत में बदलाव करें।
ये भी पढ़ेंः
सोमवार राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, इसके कारण तनाव उत्पन होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। लंबे समय से रूके कार्य में गति आएगी, रूचिकर भोजन मिलेगा।
सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 4 नवंबर को जिद्दी रवैये से बने बनाए काम बिगाड़ लेंगे। सामाजिक आयोजनों में रूचि बढ़ेगी, प्रशासन से जुड़े लोग सम्मानित होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। धन कोष में गिरावट आएगी।
मकर राशिफल सोमवार के अनुसार आपके क्रोधी व्यवहार के कारण परिजन आपसे दूरियां बना लेंगे, कार्यस्थल पर समझदारी से काम लें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे, आवास निवास से संबंधित समस्या का हल होगा।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशिफल 4 नवंबर के अनुसार सोमवार को निजी जीवन में जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी में डाल सकता है, किसी परिजन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। समय का सदुपयोग करना सीखें, किसी धार्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।
मीन राशिफल के अनुसार सोमवार को मीन राशि वालों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा, जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। बहनों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें, कम बोलें और काम ज्यादा करें।
Updated on:
04 Nov 2024 04:26 pm
Published on:
03 Nov 2024 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
