
आज का राशिफल शुक्रवार 9 अगस्त 2024 नागपंचमी
आज का राशिफल मेष राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार मेष राशि वाले अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।
आज का राशिफल वृषभ राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार शुक्रवार को दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।
आज का राशिफल मिथुन राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार मिथुन राशि वालों का जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार कर्क राशि वालों से शुक्रवार को अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
आज का राशिफल सिंह राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार समय से पहले आपका कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।
आज का राशिफल कन्या राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार शुक्रवार को संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार शुक्रवार को पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
दैनिक राशिफल धनु राशि 9 अगस्त 2024 के अनुसार शुक्रवार को धनु राशि वालों की मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरूचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।
ये भी पढ़ेंः
शुक्रवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 9 अगस्त को आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खानपान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।
शुक्रवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 9 अगस्त 2024 को कुंभ राशि वाले दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायक है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
मीन राशि वालों को शुक्रवार को मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।
Updated on:
08 Aug 2024 09:25 pm
Published on:
08 Aug 2024 09:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
