scriptमिथुन समेत इन राशि वालों की तरक्की में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन! | Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 18 May 2022 Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News

मिथुन समेत इन राशि वालों की तरक्की में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन!

locationनई दिल्लीPublished: May 17, 2022 03:49:13 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

आज ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के लोगों के जीवन में आ सकती हैं समस्याएं। जानिए राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन…

18 May 2022 Rashifal, Horoscope Today 18 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi, prediction 18 May 2022, आज का राशिफल, 18 May 2022 का राशिफल, दैनिक राशिफल, मीन राशि, 12 राशियों का राशिफल, आज का राशिफल 2022, today rashifal 2022 in hindi,

मिथुन समेत इन राशि वालों की तरक्की में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन!

ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के लोगों के जीवन में आ सकती हैं समस्याएं। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

 

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। घर में खुशहाली रहेगी। सेहत के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से खुश होंगे। पिछले समय में किए गए काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ संभव है। अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पिछले कुछ समय से तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में उन्नति संभव है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचें। अपनी कार्यकुशलता से काम बनाने में सफल रहेंगे। आज का दिन मिलाजुला फल देगा। जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने का प्लान बन सकता है। हर काम को धीरज के साथ करें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। काम करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज अपने दोस्त की मदद से कोई काम पूरा करने में मदद मिलेगी। व्यवसायिक यात्रा अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ बातचीत में समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): व्यवसाय से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवन में कुछ लोग समस्या खड़ी कर सकते हैं। कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन टाल देना बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज के दिन माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। सेहत ठीक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। परीक्षा से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी संभव है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में थोड़ी ज्यादा मेहनत सफलता दिलाएगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिल सकते हैं। किसी समारोह में शामिल होने का मूड बन सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। कार्यों में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। सोचे हुए कार्य गति पकड़ेंगे। आज के दिन काम में अधिक व्यस्त रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। दफ्तर में नए लोगों के शामिल होने से फायदे होंगे। मनोरंजन के लिए कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। कुंभ राशि के व्यापारियों को आज कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी जरूरी कार्य को निपटाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन कोई उपहार मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

गलत जगह रखी तिजोरी बन सकती है आर्थिक समस्याओं का कारण, जानें क्या कहता है वास्तु

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो