
Aaj Ka Rashifal Lohri 13 January 2025 Video: आज का राशिफल 13 जनवरी 2025 वीडियो
Aaj Ka Rashifal Lohri: आज का राशिफल आपके लिए लाए हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास, इस लोहड़ी राशिफल 2025 में आपको पता चलेगा कि इस दिन किन राशियों का करियर उन्नति करेगा और किन व्यक्तियों की आमदनी अच्छी रहेगी। इस सोमवार राशिफल में जानें अपना भविष्य भविष्य (today horoscope)
आज का राशिफल लोहड़ी मेष राशि के अनुसार 13 जनवरी को मेष राशि वालों के पारिवारिक वैवाहिक प्रस्ताव सफल रहेंगे। राजकीय सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे, अपनी आवश्यक वस्तुएं संभाल कर रखें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा, नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
आज का राशिफल लोहड़ी वृषभ राशि 13 जनवरी के अनुसार समय की अनुकूलता का आभास होगा, प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें, आलस्य की अधिकता से कार्य लंबित रहेंगे।
आज का राशिफल लोहड़ी मिथुन राशि 13 जनवरी के अनुसार सोमवार को मन में प्रसन्नता रहेगी, कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश आदि शुभ रहेंगे, भूमि भवन की खरीद संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे, कुसंगति से बचें।
आज का राशिफल कर्क राशि 13 जनवरी के अनुसार सोमवार को सोचे कार्य समय पर होंगे, अपने घर की बातों को सार्वजनिक करने से बचें। किसी बड़े काम को करने के लिए सहकर्मियों की आवश्यकता होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें।
आज का राशिफल सिंह राशि 13 जनवरी के अनुसार सोमवार को आपकी जल्दबाजी और अति उत्साह के कारण लाभ के अवसर टलेंगे। नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा, मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। लोहड़ी पर यात्रा टालें।
दैनिक राशिफल कन्या राशि 13 जनवरी के अनुसार सोमवार लोहड़ी पर समय रहते अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, राजनीति में नए संबंध स्थापित होंगे, जो लाभकारी साबित होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 13 जनवरी को तुला राशि वाले सोमवार को करियर के प्रति सजग रहेंगे, किसी संत महापुरुष के मार्गदर्शन से जीवन में बदलाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, आर्थिक निवेश शुभ रहेंगे। न्यायपक्ष से मजबूत होगा।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार सोमवार 13 जनवरी लोहड़ी को व्यापार में प्रसन्नता देने वाले समाचार मिलेंगे। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव हावी होगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 13 जनवरी को व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने का विचार होगा। लंबी यात्रा संभव है, पुराने साथियों के साथ समय व्यतीत होगा।
ये भी पढ़ेंः
सोमवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 13 जनवरी को लोहड़ी पर पारिवारिक क्लेश और चिंताएं बढ़ेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ होगा। राजनीति में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक होंगे।
सोमवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 13 जनवरी को व्यापारी यात्रा के योग बन रहे हैं, आप लोहड़ी पर अपने व्यवहार को नम्र रखें। अपने आप को सही साबित करने के चक्कर में अपने निजी संबंधों को खो सकते हैं, समय रहते रिश्तों की कद्र करना सीखें।
मीन राशिफल सोमवार के अनुसार 13 जनवरी को संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है, अध्ययन के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
Updated on:
12 Jan 2025 05:30 pm
Published on:
12 Jan 2025 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
