22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Tula Rashifal 17 June:  अचल संपत्ति में निवेश से लाभ, आज का तुला राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Tula Rashifal 17 June 2025: आपकी राशि तुला है और ज्योतिष भविष्यवाणी से जानना चाहते हैं कि 17 जून 2025 राशिफल आपका क्या कहता है तो पढ़ें आज का तुला राशिफल 17 जून 2025, इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास (Daily Libra Horoscope Tuesday)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 17 Jun 2025, 12:19 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 17 June 2025

Daily Libra Horoscope Tuesday: 17 जून 2025 का राशिफल (Photo Credit: Patrika Design)

Daily Libra Horoscope Tuesday: कन्या राशि में चंद्रमा का भ्रमण मंगलवार को तुला राशि वालों को प्रभावित कर सकता है। 17 जून 2025 का राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal 17 June 2025) संकेत कर रहा है कि मंगलवार को आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि तुला राशि के कुछ लोग आराम के लिए समय निकालने का प्रयास करेंगे। बहरहाल आज का तुला राशिफल में जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, आज तुला राशि का करियर, आमदनी और पारिवारिक स्थिति कैसी रहेगी। इसके लिए पढ़ें 17 जून का तुला राशिफल

पॉजीटिवः तुला राशि राशिफल 17 जून 2025 संकेत कर रहा है कि मंगलवार का दिन जमीन जायदाद जैसी अचल संपत्ति पर निवेश के लिए अनुकूल है। व्यवसायिक दृष्टि यह फैसला आपको काफी लाभ दे सकता है। इस समय कोई भी जमीन जायदाद खरीदना आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ के अवसर प्रदान करेगा ।साथ ही आज आप जो निवेश करने वाले हैं उससे आपके वित्तीय कोष पर दबाव नहीं पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

निगेटिवः कार्यक्षेत्र में मंगलवार को ध्यान से काम करना होगा वर्ना इच्छित परिणाम नहीं मिलेगा। आप उस काम को चुन लें, जिसे आप सबसे पहले करना चाहते हैं और मन लगा कर उसे पूरा करने की कोशिश करें। तभी आप अपने लक्ष्यों के प्राप्त कर सकेंगे। लोग आपके काम में गलतियां निकाल सकते हैं।

फैमिली लाइफः आज का तुला राशिफल फैमिली लाइफ संकेत कर रहा है कि मंगलवार को आपके और आपके साथी के बीच दूसरे लोगों के आने से मुश्किल हो सकती है। तीसरा पक्ष आप दोनों में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए दूसरे लोगों को रिश्ते के बीच आने से रोकें। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है।

ये भी पढ़ें-Kal Ka Rashifal 17 June 2025: कल का राशिफल में पढ़ें 17 जून की भविष्यवाणी, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ

सेहतः तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार 17 जून को दिमाग को शांत रखने पर ध्यान दें। आप सांस और ध्यान लगाने के योग आसनों का अभ्यास कर शांति पा सकते हैं। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

उपायः दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

लकी नंबरः 2,7

लकी कलरः सफेद

बेस्ट टाइमः शाम 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक