7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aquarius Weekly Horoscope: इस हफ्ते मिल सकती है पदोन्नति, जानें कब रहें सभंलकर

Saptahik Kumbh Rashifal: नया सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए गुडलक लिए हुए है, लेकिन कुछ मामलों में संभलकर रहना होगा। आपकी राशि कुंभ है, जिसके राशि स्वामी शनि देव हैं तो साप्ताहिक कुंभ राशिफल में पढ़ें आपके लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

May 31, 2025

Aquarius Weekly Horoscope Career Saptahik Kumbh Rashifal 1 to 7 june 2025

Aquarius Weekly Horoscope Career Saptahik Kumbh Rashifal 1 to 7 june 2025: साप्ताहिक कुंभ राशिफल 1 से 7 जून 2025 (Photo Credit: Patrika Design)

Aquarius Weekly Horoscope Career: राशिफल जानने के लिए राशि पता होना जरूरी है। हालांकि नाम अक्षर से भी राशि का नाम जाना जा सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जन्म नक्षत्र के समय राशि के आधार पर रखे गए नाम से राशिफल बनाया जाना चाहिए, जबकि पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार बुलावे के नाम के आधार भी राशि तय की जा सकती है। बहरहाल, यहां हम जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक भविष्यफल..


कुंभ राशि के स्वामी कर्मफलदाता शनिदेव हैं और इनके इष्ट देव भगवान शिव है। शनि और शिव की कृपा से जीवन सहज हो जाता है और किस्मत साथ देती है। इस सप्ताह क्या दोनों देवों की आप पर कृपा है जाने के लिए पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2025 (Saptahik Kumbh Rashifal 1 to 7 june 2025)

साप्ताहिक कुंभ राशिफल (Saptahik Kumbh Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इन 7 दिनों में लंबित योजनाएं फिर शुरू हो सकती हैं। कुंभ राशि वाले रचनात्मक कार्यों में विशेष रूचि लेंगे। कारोबार में उत्तम सफलता मिलेगी। छात्रों को उत्तम परीक्षा परिणाम मिलेंगे। अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करें।


जून के पहले हफ्ते में पिता से मार्गदर्शन लेने पर आपको लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में गति बढ़ेगी। आपके सकारात्मक स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। सोमवार और मंगलवार का दिन सबसे अच्छा रहेगा।


इस सप्ताह कुंभ राशि वाले जीवन की नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मसलन, नौकरीपेशा लोगों को कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है तो बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें उच्च पद की प्राप्ति संभव है।

समाज में उनकी विश्वसनीयता और प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय कुंभ राशि वालों की आय में भी वृद्धि होगी।
वहीं चुनौतियों की बात करें तो ज्यादा सोच-विचार के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस अवधि में किसी को बिना मांगे सलाह न दें।

ये भी पढ़ेंः

Kumbh Masik Rashifal June: इन 12 अक्षरों से शुरू हो रहा नाम तो दो हफ्ते बाद मिलने लगेगा भाग्य का साथ, पढ़े कुंभ राशिफल


फैमिली लाइफः इस हफ्ते प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि कुछ चुनौतियां भी फैमिली लाइफ में आ सकती है। परिजनों के साथ वैचारिक द्वंद्व होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में भी कुछ परेशानियां आएंगी। पार्टनर के साथ सामंजस्य रहेगा पर जीवनसाथी आपको पूरा समय नहीं दे पाएगा।


विवादित मामलों से दूरी बनाए रखने में भलाई है। शत्रु आपके विषय में भ्रामक खबरें फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। बुधवार और गुरूवार का दिन कुछ कमजोर रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 1 To 7 June: मेष, वृषभ समेत 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, न्यू वीक में सफलता, आर्थिक उन्नति के संकेत


स्वास्थ्य राशिफलः कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह सिरदर्द और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन गोमाता को हल्दी मिश्रित आटे के पेड़े खिलाएं, सुंदरकांड का पाठ करें।


नाम अक्षरः ग, श, ष, गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
लकी नंबरः 10,11


लकी कलरः आसमानी
आराध्यः शिव जी (रूद्र स्वरूप)

#Rashifal-2025में अब तक