scriptAaj ka Rashifal: इन राशिवाले को आज होगा बड़ा धनलाभ | Astrology Prediction 07 January 2020 Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Aaj ka Rashifal: इन राशिवाले को आज होगा बड़ा धनलाभ

locationभोपालPublished: Jan 07, 2020 10:15:45 am

Submitted by:

Devendra Kashyap

इन राशिवाले को आज होगा बड़ा धनलाभ

Aaj Ka Rashifal In Video: मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी, यात्रा टालें
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेन-देन आज भी लंबित रहेगा। कोई अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: पैसा आता है पर जाता कहा हैं? इसी सवाल में उलझे रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आज विशेष उपलब्धी वाला दिन है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग है। धन संचय होगा।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: युवाओं को करियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें, नुकसान हो सकता है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: अपने पराये की परख करें। अकड़ू रवैये के चलते आप अपनों से दूर हो सकते हैं। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति में अवरोध बरकरार रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। व्यापरिक लाभ संभव है।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से किसी विषय पर विवाद हो सकता है। सतर्कता और सुझबुझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: राजनैतिक लाभ के योग बन रहे हैं। हीरे के व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ में कमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलवायेगा। वाहन सुख हो सकता है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग से मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो