
horoscope
हर जातक की राशि उसकी कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार Friday, 22 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 22 October 2021 आज का मेष राशिफल
आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज के लोग संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।
Taurus Daily Horoscope 22 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
आर्थिक मामलों में आप का निर्णय सही रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा।
Gemini Daily Horoscope 22 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
Cancer Daily Horoscope 22 October 2021 आज का कर्क राशिफल
प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आपके अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे।
Leo Daily Horoscope 22 October 2021 आज का सिंह राशिफल
लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च सम्भव है।
Virgo Daily Horoscope 22 October 2021 आज का कन्या राशिफल
आपके आलसी रवैये के कारण कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। सुविवेक से काम करें, दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें।
Libra Daily Horoscope 22 October 2021 आज का तुला राशिफल
संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।
Scorpio Daily Horoscope 22 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
अपना काम करने का तरीका बदलें। कुछ नया करें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे।
Sagittarius Daily Horoscope 22 October 2021 आज का धनु राशिफल
आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
Capricorn Daily Horoscope 22 October 2021 आज का मकर राशिफल
कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा योग हैं। परिश्रम अधिक होगा। व्यापार परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा।
Aquarius Daily Horoscope 22 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे।कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
Pisces Daily Horoscope 22 October 2021 आज का मीन राशिफल
आप किसी भी चीज को करने ले पूर्व उसके हानि-लाभ के बारे में भी सोच ले। बिना सोचे कोई कार्य न करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
Read more -karwa chauth 2021 : इस बार करवा चौथ 2021 पर सूर्य देव का भी रहेगा आशीर्वाद, जानें इस दिन कौन से कार्य हैं वर्जित
Published on:
21 Oct 2021 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
