
02 August Horoscope
ज्योतिष के मुताबिक एक ओर जहां चंद्र व सूर्य लगातार यानि हर कुछ घंटों बाद परिवर्तन करते रहते हैं। वहीं दूसरे ग्रह भी कुछ दिनों में परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों की दशा व दिशा में लगातार होने वाले बदलाव से हर व्यक्ति प्रभावित होता है। इसी के चलते सभी राशियों पर प्रति दिन इसका अलग अलग प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में ग्रहों के परिवर्तन के कारण हर राशि के अलग अलग फल को दैनिक राशिफल माना जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार सोमवार Monday, 02 अगस्त 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...
: Aries Daily Horoscope 02 August 2021 आज का मेष राशिफल
दिन की शुरुवात व्यस्तता पूर्ण रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
: Taurus Daily Horoscope 02 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है।व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। सन्तान सुख मिलेगा।
Gemini Daily Horoscope 02 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।
Cancer Daily Horoscope 02 August 2021 आज का कर्क राशिफल
कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे।
Leo Daily Horoscope 02 August 2021 आज का सिंह राशिफल
कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।
Virgo Daily Horoscope 02 August 2021 आज का कन्या राशिफल
व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा।
Libra Daily Horoscope 02 August 2021 आज का तुला राशिफल
कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।
Scorpio Daily Horoscope 02 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें।
sagittarius Daily Horoscope 02 August 2021 आज का धनु राशिफल
व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है।
Capricorn Daily Horoscope 021 August 2021 आज का मकर राशिफल
मनचाही नौकरी मिल सकती है। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहने के साथ ही नौकरी में दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा सम्भव हे।
Aquarius Daily Horoscope 02 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।
Pisces Daily Horoscope 02 August 2021 आज का मीन राशिफल
कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त होंगे। लाभ की संभावना है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है।
Published on:
01 Aug 2021 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
