
horoscope
कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष सुनील शर्मा के अनुसार आज सोमवार Monday, 18 अक्टूबर 2021 के दिन क्या कहता है आपका राशिफल?
Aries Daily Horoscope 18 October 2021 आज का मेष राशिफल
आप व्यवसाय में पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने में सफल रहेंगे। आपका जीवनसाथी परेशान रहेगा या कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी। आप अपनी बचत को एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं, जो निकट भविष्य में आपके वित्तीय स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा।
Taurus Daily Horoscope 18 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। आप अच्छी योजनाएं बनाकर उन्हें कुशलता से लागू कर सकते हैं। लेकिन कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़े। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ पूंजी लगा सकते हैं।
Gemini Daily Horoscope 18 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
चिंता और बेचैनी आज बनी रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में अपना कीमती समय बर्बाद करने से बचें। आज बड़ों की सलाह आपकी कर सकती है आपकी मदद। मन की शांति पाने के लिए आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
Cancer Daily Horoscope 18 October 2021 आज का कर्क राशिफल
आज सामाजिक मेलजोल से आप अपने नेटवर्क को फिर से स्थापित करेंगे, जिसका जल्द ही आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई के मामले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ग्लैमर, कला, फैशन से जुड़े जातक अपने पेशे के मामले में कुछ नया करने की योजना बनाएंगे।
Leo Daily Horoscope 18 October 2021 आज का सिंह राशिफल
नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप कुछ विदेशी नेटवर्क भी बना सकते हैं। वहीं निवेश के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। आज आप काम के मोर्चे पर व्यस्त होने के चलते थकान महसूस कर सकते हैं। जिस कारण परिवार के समय नहीं निकाल सकेंगे।
Virgo Daily Horoscope 18 October 2021 आज का कन्या राशिफल
आज स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यापार में आपका भाग्य साथ देगा। आज आपको अपनी मेहनत का पुरस्कार भी मिल सकता है। अपनी स्थगित परियोजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए आज अच्छा समय है। आप किसी दान में आज कुछ राशि देने की योजना भी बना सकते हैं।
Libra Daily Horoscope 18 October 2021 आज का तुला राशिफल
आज आपको व्यापार या निवेश में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। उचित रहेगा कि अभी व्यापार में निवेश न करें। विवादों से दूर रहें। मन में बेचैनी के बीच आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
Scorpio Daily Horoscope 18 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आज पेशे के मामले में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आपके पूरे जोश में रहने की संभावना है। अचल संपत्ति में निवेश करने में आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उचित रहेगा कि बेकार के विषयों पर बहस करने से बचते हुए धैर्य से कार्य करें।
Sagittarius Daily Horoscope 18 October 2021 आज का धनु राशिफल
नौकरी चाहने वालों को आज एक उपयुक्त नौकरी मिल सकती है। वहीं निवेशक कठिन निर्णय लेते समय आज सावधान रहें। आप अपने दुश्मनों और विरोधियों के खिलाफ जीतने की स्थिति में रहने की संभावना है। वहीं आज आप खुद को सुस्त महसूस करेंगे लेकिन प्रयास करने पर आप काम पर वापस आ सकते हैं।
Capricorn Daily Horoscope 18 October 2021 आज का मकर राशिफल
आज आपको स्वतंत्र निर्णय लेने चाहिए। उचित रहेगा कि बेकार की संपत्ति पर निवेश करने से बचें। मुमकिन है कि आज कोई मित्र सहायक न हों। इसलिए आपको उनसे मदद की ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अपने आस-पास आज आपको नकारात्मक कंपन मिलने से आप दुखी हो सकते हैं।
Aquarius Daily Horoscope 18 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
निवेश करने के मामले में आज आपको धैर्य रखना होगा। व्यापार में त्वरित निर्णय आज उचित नहीं हैं। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें। आज सुस्ती के चलते कार्यक्षेत्र में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
Pisces Daily Horoscope 18 October 2021 आज का मीन राशिफल
आज आपकी मेहनत आपको सफलता दिला सकती है। आपके विरोधी भी आज आपकी मेहनत की तारीफ कर सकते हैं। भाई-बहनों के मामले में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काम से संबंधित एक छोटी यात्रा के लिए आप जा सकते हैं। आपके अधीनस्थ व्यावसायिक योजनाओं को लागू करने में आपका समर्थन कर सकते हैं।
Read more -Shradh Parv: पितर ने आपको आशीर्वाद दिया या श्राप? ऐसे पहचानें
Updated on:
17 Oct 2021 03:55 pm
Published on:
17 Oct 2021 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
