6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kal Ka Rashifal 26 June: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों को शुभ समाचार, जानिए किसे मिल रहा जगदंबा का आशीर्वाद

Thursday Horoscope: 26 जून 2025 का दिन बेहद खास है। इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 की कलश स्थापना होगी। कल का राशिफल गुरुवार के अनुसार पहले दिन कई राशियों को शुभ समाचार मिलेंगे। पं. चंदन श्याम नारायण से जानिए कौन हैं लकी राशियां (Kal Ka Rashifal 26 June 2025)

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Jun 25, 2025

Kal Ka Rashifal 26 June 2025

Ashadh Gupt Navratri Rashifal: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का राशिफल 26 जून 2025 (Photo Credit: Patrika Design And Pixabay)

Kal Ka Rashifal 26 June 2025: गुरुवार को किन राशियों को शुभ समाचार मिलेंगे, किसकी आमदनी अच्छी होगी। मां दुर्गा के आशीर्वाद से किसे भाग्य का साथ मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें गुरुवार का राशिफल 26 जून यान कल का राशिफल (Gupt Navratri Rashifal )

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

कभी-कभी अपनों से बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

गुरुवार को वृषभ राशि वाले किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

ये भी पढ़ेंः Sawan 2025 Lucky Rashiyan: सावन 2025 में इन राशियों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, बदल जाएगी तकदीर

कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

मिथुन राशिफल कल के अनुसार 26 जून को गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना के दिन प्रोफेशन में परिवर्तन की इच्छा बनेगी। लेकिन पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

कल का कर्क राशिफल (Kal Ka Rashifal Kark Rashi)

कल का कर्क राशिफल गुरुवार 26 जून के अनुसार आषाढ़ नवरात्रि के पहले दिन व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कल का सिंह राशिफल (Singh Rashi Ka Kal Ka Rashifal)

कल का सिंह राशिफल संकेत कर रहा है कि रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कल का राशिफल कन्या राशि (Kanya Rashi Ka Kal Ka Rashifal)

गुप्त नवारात्रि कलश स्थापना का दिन कन्या राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभलकर मित्रता करनी चाहिए। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

ये भी पढ़ेंः जुलाई 2025 में यात्रा से पहले चेक कर लें ये शुभ अशुभ डेट, इन पर भूलकर भी न करें यात्रा

कल का तुला राशिफल (Libra Horoscope Kal Ka Rashifal)

दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी और आग के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

कल का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Kal Ka Rashifal)

किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Rashi Ka Kal Ka Rashifal)

अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

मकर राशि का राशिफल (Capricorn Horoscope Career)

मकर राशि का कल का राशिफल संकेत करता है कि गुरुवार को समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें वर्ना अचानक हानि संभावित है।

कुंभ राशि कल का राशिफल (aqurius Horoscope Career)

आपके हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

मीन राशि कल का राशिफल (Psces Horoscope Career)

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। । कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।

#Rashifal-2025में अब तक