8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Libra Monthly Horoscope: आपकी राशि तुला है तो जून में आपके करियर को लगेंगे पंख, मासिक राशिफल में जानें भविष्य

Tula June Rashifal 2025: आपकी राशि तुला है तो जून आपके लिए काफी सौभाग्यशाली रहने वाला है। अगले महीने आपका करियर, आर्थिक जीवन, फैमिली लाइफ और स्वास्थ्य कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें जून 2025 का राशिफल (Libra Monthly Horoscope)

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

May 31, 2025

Libra Monthly Horoscope

Libra Monthly Horoscope: जून तुला राशिफल 2025 (Photo Credit: Patrika Design)

Libra Monthly Horoscope: तुला राशि वालों को नए महीने में करियर में उन्नति मिलेगी, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। जून राशिफल में जानें अपना भविष्य (Tula June Rashifal 2025)


जून का तुला राशिफल 2025 (Tula June Rashifal 2025)

करियर और आर्थिक जीवनः जून 2025 का तुला राशिफल के अनुसार मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। संघर्ष के साथ आपको धन और प्रतिष्ठा मिलेगी। जोखिम भरे निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है।


इस महीने जीवनसाथी की सलाह आपको करियर में काफी लाभ पहुंचा सकता है। कार्यस्थल में पर्याप्त सम्मान मिलेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको मिलेगा। महीने का उत्तरार्ध भाव विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।


हालांकि जून में तुला राशि वालों को अनचाही विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। नई योजनाओं को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना न भूलें। वक्री गुरु और वक्री शनि दोनों आपके धैर्य की परीक्षा लेंगे। किसी भी तरह की उधारी न पालें। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं।

स्टॉक मार्केट में आपको संभलकर निवेश करना चाहिए। आपका बॉस आपसे नाराज हो सकता है। गलत लोगों की संगत से आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। महीने के चौथे सप्ताह की स्थिति कमजोर हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः

Aquarius Weekly Horoscope: इस हफ्ते मिल सकती है पदोन्नति, जानें कब रहें सभंलकर


फैमिली लाइफः संतान के प्रति आपका प्रेम भाव काफी ज्यादा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। इस महीने कामुक विचारों से बचें। इससे आपकी मनः स्थिति विकृत हो सकती है।


स्वास्थ्य राशिफलः जून महीने की शुरुआत में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जिसके चलते आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट बना रह सकता है।


उपाय:
शिव चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः

Saptahik Tula Rashifal Next Week: अगले 7 दिन मिलेगा भाग्य का साथ, साप्ताहिक तुला राशिफल में जानें अपना भविष्य


इस महीने के लिए शुभ डेटः 1,3,7,8,12,13,19,21,22,27,29,30
इस महीने की प्रतिकूल डेटः 4,5,10,14,15,23,24
नाम अक्षरः र, त, रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते


लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
आराध्यः मां दुर्गा

#Rashifal-2025में अब तक