
October Horoscope 2024: अक्टूबर राशिफल 2024 तुला से मीन राशि
October Horoscope 2024: तुला राशि वालों को अक्तूबर महीने में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस माह आपको कामकाज या फिर घर-परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर करना होगा अन्यथा बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
तुला राशि के लोगों को अक्टूबर के पूर्वार्ध में सीनियर और जूनियर का कम ही सहयोग मिलेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी स्थितियां बन सकती हैं, जिससे नौकरी बदलने की सोचें। हालांकि आपको इस संबंध में निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। भावनाओं में बहकर या असमंजस में बड़ा फैसला न लें।
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली रहेगी। कन्या राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधा का सामना करना पड़ेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य में कमी रहेगी, माह के मध्य का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए मध्यम फलकारी है। इस दौरान आपको सचेत होकर कार्य करना चाहिए और किसी दूसरे पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। तुला राशि के लोगों को किसी मामले में झूठी गवाही देने से बचना चाहिए वर्ना बेवजह परेशानी हो सकती है।
रिश्ते-नाते को अच्छा रखने के लिए तुला राशि के लोगों को अक्टूबर में अपने इगो को छोड़कर लोगों से सामंजस्य बिठाना चाहिए। संबंधों को बेहतर बनाने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। माह के आखिर का समय व्यापारियों के लिए लाभप्रद है।
इस दौरान आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। हालांकि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। कन्या राशि से जुड़े बेरोजगार लोगों को अक्टूबर के अंत तक रोजगार मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। इस दौरान आप सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
अक्टूबर 2024 वृश्चिक राशिफल के अनुसार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को किसी काम को अधूरा छोड़कर, नया काम शुरू करने से बचना चाहिए वर्ना दोनों में असफल होंगे और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह समय मध्यम फलकारी है। माह की शुरुआत में ही आपकी अपने भाई-बहनों या माता-पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इस दौरान व्यवसाय में भी आपको चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। हालांकि सुखद पहलू यह है कि आप अपनी बुद्धि और विवेक से समस्याओं का हल निकालने में सफल हो जाएंगे।
वृश्चिक राशि वाले अक्टूबर में खुले हाथ खर्च करने से बचें वर्ना माह के अंत तक पैसों की तंगी हो सकती है और उधार लेने की नौबत आ सकती है। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर मददगार होगा, वह आपका सहारा बनेगा।
ऑफिस में अधीनस्थ और सीनियर दोनों से सहयोग मिलेगा। इससे आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। लेकिन माह के मध्य में अचानक से कामकाज में बदलाव आ सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है या फिर जिम्मेदारियों में बदलाव आ सकता है।
वृश्चिक राशि के व्यापारियों को इस समय बाजार में फंसे धन को निकालने में दिक्कत आएगी। इस दौरान बेवजह की भागदौड़ से शारीरिक थकान होगी। अक्टूबर के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है। यह समय आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा, नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
धनु राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से माह की शुरुआत मध्यम फलकारी है। इस दौरान घर-परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। माता-पिता का सहयोग और समर्थन न मिलने से मन खिन्न रहेगा।
कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बिठाने में मुश्किले आएगी। वाहन सावधानी से चलाएं वर्ना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी अक्टूबर का प्रारंभिक भाग ठीक नहीं है। कोई पुराना रोग और घर के किसी सदस्य की बीमारी आपकी चिंता बढ़ाएगी। यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी शुभ नहीं है।
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में किसी की आलोचना या किसी के मामले में दखल देने से बचें वर्ना बेवजह परेशानी झेलनी होगी। व्यवसाय की दृष्टि से अक्टूबर का पूर्वार्ध ज्यादा शुभ और लाभदायक रहेगा तो मध्य में मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धी से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। अक्टूबर का उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा और बिगड़े काम बनने लगेंगे।
यदि आप विदेश से जुड़ा व्यवसाय करते हैं तो आपको विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर मिलेंगे।
माह के उत्तरार्ध में अचानक से बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। पक्षियों को दाना डालें।
ये भी पढ़ेंः
अक्टूबर मकर राशिफल के अनुसार अकर राशि वालों के लिए साल का दसवां महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। यह महीना मकर राशि की कामकाजी महिलाओं, छात्रों और कमीशन पर काम करने वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
यदि आप भूमि या भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी कोशिश माह के पूर्वार्ध में सफल हो सकती है। खास बात यह कि भूमि-भवन के सौदे में आपको खासा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग मिलेगा।
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा नए संपर्कों और लाभ को बढ़ाने वाली होगी। इस दौरान छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में विशेष कामयाबी मिल सकती है। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय परिजनों का साथ मिलेगा।
लोग आपके कदम और फैसले की तारीफ करेंगे। अक्टूबर के मध्य में आपके भीतर आलस्य और अभिमान की अधिकता रह सकती है। यदि आप इस पर काबू पाने में कामयाब नहीं रहते हैं तो आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं या फिर उसमें अड़चन आ सकती है। इस दौरान अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करने का प्रयास करें। परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से आपको एक बार फिर सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपको चीजों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा। इस दौरान व्यवसाय में लाभ होगा और आपकी मार्केंट में साख बढ़ेगी। प्रेम संबंध के लिए यह समय बहुत ज्यादा अनुकूल है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो बात बन सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि के लोगों के लिए अक्टूबर गुडलक लिए हुए है। इस महीने की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिलेगी। आप स्वयं के आत्मविश्वास और पराक्रम के बल पर सोचे हुए कार्य को समय पर कर पाएंगे।
इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों और विशिष्ट व्यक्तियों से विशेष सहयोग मिलेगा। यदि आपकी अपने घर-परिवार में किसी के साथ अनबन चल रही थी तो इस माह किसी वरिष्ठ व्यक्ति या प्रियजन की मध्यस्थता से गलतफहमी दूर होने के बाद रिश्ता पटरी पर आ जाएगा।
कुंभ राशि के दूसरे सप्ताह में आपके सितारे और भी ज्यादा बुलंद होंगे। इस दौरान आपका कारोबार टॉप पर रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और उम्मीद से ज्यादा लाभ वाली होंगी।
नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह समय परिवर्तनकारी है। इस दौरान आपका तबादला हो सकता है या फिर जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। यदि लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं तो महीने के मध्य तक मनोकामना पूरी हो जाएगी। विभिन्न स्रोतों से आय होगी। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सत्ता सरकार से नजदीकियां बढ़ेंगीं।
अक्टूबर के उत्तरार्ध में आपको आपको करियर-कारोबार में लाभ होगा, भले गति धीमी रहे। इस दौरान आप सुख-सुविधा में जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। इस समय आप किसी नई योजना में निवेश भी कर सकते हैं। परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा।
प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव लाइफ बढि़या रहेगी, प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी मोटी दिक्कतों को छोड़ दें तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन रोटी गाय को खिलाएं और गायत्री मंत्र का जप करें।
अक्टूबर राशिफल मीन राशि के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए घर-परिवार से जुड़े छोटे-मोटे मसलों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो अक्टूबर महीने का पूर्वार्ध शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस समय रोजी-रोजगार से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है।
यदि आप नौकरी में बदलाव का प्लान बना रहे थे तो कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। हालांकि आपको कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना भी उचित रहेगा।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में धन का लेनदेन सावधानी से करना चाहिए। आपको जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। साथ ही साथ कागज संबंधी काम पूरे करके रखने होंगे वर्ना परेशानी हो सकती है।
माह के दूसरे सप्ताह में भूमि-भवन से जुड़े विवाद का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि किसी व्यक्ति विशेष की मदद या आपसी सुलह-समझौते से समस्या दूर हो जाएगी। अक्टूबर के मध्य में आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी रहेगी।
घर-परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की चिंता सताएगी। रिश्ते-नाते और सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा कम अनुकूल है। खानपान और संबंधों का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए अक्टूबर के उत्तरार्ध का समय प्रतिकूल है।
इस दौरान कामकाज के प्रति लापरवाही करने की भूल बिल्कुल न करें और बातचीत और व्यवहार के दौरान विनम्र रहें। पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए संवाद करें। किसी भी तरह के झगड़े से स्वयं को दूर रखें।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
Rahu Rashi Parivartan: 18 माह बाद राहु की बदलेगी चाल, 5 राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम
18 माह बाद पापी ग्रह राहु की चाल बदलेगी। इसका पांच राशि के लोगों को जबर्दस्त लाभ होगा, इनकी किस्मत चमक जाएगी। आइये जानते हैं राहु किसकी लाइफ में चमत्कार करेगा
Surya Grahan: 4 राशियों के लिए विनाशकारी है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, रिंग ऑफ फायर के दुष्प्रभाव से 2 अक्टूबर को रहना होगा संभलकर
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्टूबर 2024 को लग रहा सूर्य ग्रहण 4 राशियों के लिए विनाशकारी हो सकता है। आइये जानते हैं किन राशियों के लिए खतरनाक है सूर्य ग्रहण 2024
Updated on:
02 Oct 2024 03:46 pm
Published on:
01 Oct 2024 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
