8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal Today 25 March: मिथुन, कर्क समेत 6 राशियों को आकस्मिक धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Rashifal Today 25 March: दैनिक राशिफल मंगलवार के अनुसार 25 मार्च को मिथुन, कर्क समेत 6 राशियों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। क्या आपकी राशि भी है लकी, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 25 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal Mangalvar)

5 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Mar 24, 2025

Rashifal Today 25 March 2025

Rashifal Today 25 March 2025: आज का राशिफल मंगलवार 25 मार्च 2025

Aaj Ka Rashifal Mangalvar: मंगलवार किन राशियों के लिए मंगलमय है, आप जान सकते हैं आज का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से। इसके लिए पढ़ें मंगलवार दैनिक राशिफल (Rashifal Today 25 March 2025)


आज का राशिफल मेष राशि (Rashifal Today Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 25 मार्च के अनुसार मंगलवार को मेष राशि वालों के कई दिनों से रूके काम में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Rashifal Today Taurus Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि मंगलवार के अनुसार 25 मार्च को वृषभ राशि वालों के भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संत दर्शन संभव है।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 23 To 29 March: 3 राशि के लोगों के लिए शुभता और सौभाग्य लिए हुए है नया सप्ताह, साप्ताहिक राशिफल में जानें कौन हैं लकी राशियां


आज का राशिफल मिथुन राशि (Rashifal Today Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 25 मार्च के अनुसार मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, लालच पर रखें काबू वर्ना साढ़ेसाती से हो सकता है नुकसान



आज का राशिफल कर्क राशि (Rashifal Today Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि 25 मार्च के अनुसार मंगलवार को कर्क राशि वालों के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 March : मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत, करियर में मिलेगी ऊंची उड़ान


आज का राशिफल सिंह राशि (Rashifal Today Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार मंगलवार 25 मार्च को सिंह राशि वाले अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान उठा सकते हैं। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।


आज का राशिफल कन्या राशि (Rashifal Today Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 25 मार्च को मिश्रित फल दाई समय है। किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है, पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।

ये भी पढ़ेंः

Shani Rashi Parivartan: 24 साल बाद मीन राशि में शनि बनाएंगे षटग्रही योग, कोर्ट के धार्मिक केस में आएगी तेजी, ये बदलाव भी होंगे



आज का राशिफल तुला राशि (Tula Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार तुला राशिफल के अनुसार 25 मार्च को तुला राशि वालों की विशिष्ट लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः

Libra Weekly Horoscope 23 to 29 March: शुभता और सौभाग्य लिए हुए है नया सप्ताह, साप्ताहिक तुला राशिफल में जानें अपना भविष्य



आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Vrishchik Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार वृश्चिक राशिफल 25 मार्च के अनुसार वृश्चिक राशि वाले आलस्य त्यागें। समय पर काम करें, आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे । आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

ये भी पढ़ेंः

Today Tarot Rashifal 25 March 2025 : हनुमान जी की विशेष कृपा , मेष, सिंह , कुंभ सहित इन 5 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, क्या कहती हैं टैरो कार्ड्स


आज का राशिफल धनु राशि (Dhanu Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार धनु राशिफल 25 मार्च के अनुसार धनु राशि वालों को आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। करीबियों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक जलाएं, मुकदमे में विजय होगी।

ये भी पढ़ेंः

Dhanu Saptahik Rashifal 23 To 29 March: धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ हैं अगले 7 दिन, धनु साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना फ्यूचर


आज का राशिफल मकर राशि (Makar Aaj Ka Rashifal)

मकर आज का राशिफल के अनुसार 25 मार्च को आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मीजी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।


आज का राशिफल कुंभ राशि (Kumbh Aaj Ka Rashifal)

कुंभ आज का राशिफल मंगलवार संकेत करता है कि 25 मार्च को कुंभ राशि वालों की कार्य की सफलता से मनोबल भी मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

Kumbh Saptahik Rashifal 23 To 29 March: कुंभ राशि वालों की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य



आज का राशिफल मीन राशि (Meen Aaj Ka Rashifal)

मीन आज का राशिफल 25 मार्च के अनुसार कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

#Rashifal-2025में अब तक