8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saptahik Tarot rashifal 19 to 25 January 2025 : तुला और वृश्चिक वाले रिश्ते में नई दिशा चुनेंगे, क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स

Saptahik Tarot rashifal : टैरो कार्ड्स के अनुसार आने वाला सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ नया लेकर आ रहा है। चाहे वो रिश्तों में बदलाव हो या नए रिस्तों की शुरुआत। साप्ताहिक टैरो राशिफल में पढ़िए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स।

3 min read
Google source verification
Saptahik Tarot rashifal

Weekly Tarot Horoscope

Saptahik Tarot rashifal : टैरो कार्ड रीडिंग पाश्चात्य ज्योतिष की एक विधा है। इसमें टैरो कार्ड से जाना जा सकता है कि व्यक्ति की लाइफ कौन सा मोड़ लेगी। आने वाले 7 दिन आपके रिलेशन के लिए कैसे रहेंगे। साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणी में जानिए अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से

सप्ताहिक टैरो राशिफल : Saptahik Tarot rashifal 19 to 25 January 2025

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल | Saptahik Tarot rashifal Libra

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। यह समय किसी खास रिश्ते में नई दिशा चुनने का हो सकता है। प्यार और समझदारी को प्राथमिकता दें। रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 19 To 25 January: वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए गुडलक लिए हुए है नया वीक, कमाई और उन्नति के खोलेगा द्वार

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल | Saptahik Tarot rashifal Scorpio

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलाव का है। पुरानी आदतों को छोड़ने का समय आ गया है। यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। बदलाव डरावना हो सकता है, लेकिन यह आपको आगे बढ़ने का मौका देगा। इस बदलाव को स्वीकार करें।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल | Saptahik Tarot rashifal Sagittarius

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि वालों को इस सप्ताह संयम बनाए रखना होगा। किसी भी स्थिति में धैर्य रखें और सही रास्ते पर चलें। यह समय जीवन में शांति लाने का है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। शांत मन से सोच-समझकर आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें :Vakri Mangal Gochar 2025: शत्रु की राशि में वक्री मंगल का राशि परिवर्तन, वृषभ, मिथुन समेत 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन दौलत

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल | Saptahik Tarot rashifal Capricorn

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन का है। खुद के अंदर झांकें और अपनी दिशा तय करें। यह समय आत्म-विश्लेषण का है। अपने लक्ष्यों के प्रति स्पष्टता पाने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। यह आपको सही दिशा दिखाएगा।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल | Saptahik Tarot rashifal Aquarius

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि वालों के विचार इस सप्ताह स्पष्ट होंगे। किसी भी समस्या का हल आसानी से मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेगे। यह समय मानसिक स्पष्टता का है। अपनी योजनाओं में प्रगति देखेंगे। इस समय का पूरा फायदा उठाएं।

यह भी पढ़ें : Tarot Card Rashifal 20 January: मेष, वृषभ समेत 7 राशियों का भाग्य देगा साथ, आज का टैरो राशिफल में जानें अपना भविष्य

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल | Saptahik Tarot rashifal Pisces

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आशा और प्रेरणा का है। आपके सपने अब हकीकत बन सकते हैं। यह समय अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करने का है। विश्वास रखें कि सब कुछ आपके पक्ष में होगा। यह सप्ताह आशा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। अपने सपनों की ओर बढ़ते रहें।