script2021 में शनि-गुरु की युति इन राशि वालों को बना देगी करोड़पति, प्रेम संबंधों में भी मिलेगी सफलता | Shani Guru yuti and astrology effect on zodiac sign | Patrika News

2021 में शनि-गुरु की युति इन राशि वालों को बना देगी करोड़पति, प्रेम संबंधों में भी मिलेगी सफलता

Published: Dec 23, 2020 08:48:18 pm

इस वर्ष हुई गुरु और शनि की युति आने वाले समय में कई बड़ी घटनाओं का कारण बनेगी। इस युति के कारण पूरी दुनिया में भारी उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

shani_guru_yuti_in_hindi.jpg
इस वर्ष हुई गुरु और शनि की युति आने वाले समय में कई बड़ी घटनाओं का कारण बनेगी। इस युति के कारण पूरी दुनिया में भारी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। ऐसे में सभी राशियों पर भी इस युति का प्रभाव पड़ेगा और हर राशि इसके प्रभाव को अनुभव करेगी। आप भी जानिए कि शनि, गुरु की जोड़ी नए वर्ष में आपके लिए क्या भविष्य लेकर आएगी।
800 वर्ष बाद आज रात होगा शनि-गुरु का संयोग, देश और दुनिया पर होगा ये बड़ा असर

मां काली के इस मंत्र का रात में करें प्रयोग, सुबह तक होगा चमत्कार

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नया वर्ष योजनाबद्ध कार्य की शुरुआत करवाएगा। आर्थिक पक्ष के लिए अतिरिक्त स्थानों का चयन करेंगे। व्यापारियों के लिए भूमि व दलाली से सम्बन्धित क्षेत्र में लाभ के संकेत। नौकरीपेशा में पदवृद्धि के साथ बाहरी यात्रा का प्रभार। महिला व छात्रवर्ग को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक व्हीकल के क्षेत्र में अवसर बन रहे हैं।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
अस्थिरता के साथ वर्ष 2021 की शुरुआत होगी। परिस्थितियां विपरीत होने से मानसिक क्लेश होगा। फरवरी से ग्रह परिवर्तन से परिणाम आगे बढ़ाएगा। व्यापारियों के लिए कोयला व मिथाइल क्षेत्र में निवेश लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में कार्य का तनाव सफलता के साथ आगे बढ़ाएगा। महिला व छात्रवर्ग को निजी क्षेत्र में अवसर मिल सकते हैं।
आज इन उपायों को करने से शीघ्र होगा विवाह, ध्यान रखें ये सावधानियां

शनि या मंगल को करें हनुमानजी का यह उपाय, तुरंत पूरी होगी हर इच्छा

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
बीते वर्षों की तुलना में अच्छा अनुभव होगा। धन से जुड़ी समस्या का निराकरण कर निवेश करेंगे। लाभ के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों के लिए कपास तथा रेयॉन से सम्बन्धित वस्त्र उद्योग लाभ देगा। नौकरीपेशा में निर्धारित मापदण्ड का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को प्रबन्धकीय पद में निजी क्षेत्र के अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। नए वर्ष में मिथुन राशि वालों के कई अफेयर होने की भी संभावनाएं बन रही हैं अतः सावधान रहें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नए वर्ष में सम्पत्ति में वृद्धि प्राप्ति के योग। बाहरी यात्राओं से ऊर्जा का अनुभव होगा। आर्थिक पक्ष दीर्घकालिक निवेश करवाएगा। व्यापारियों के लिए कैल्शियम, मैग्निशियम व चिकित्सकीय औषधियों का क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में अन्यत्र प्रयास का यह सफलतादायक समय रहेगा। महिला व छात्रवर्ग को होलोग्राफिक सेक्टर में अवसर मिलेंगे जहां उनका कॅरियर नई बुलंदियों को छुएगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नवम-पंचम का चन्द्रमा पूर्व निर्धारित कार्य क्षेत्र में सफलता देगा। मित्र व सम्बन्धियों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह अनुकूल है। व्यापारियों के लिए सभी प्रकार की धातुओं का बाजार उत्सव विशेष पर आर्थिक प्रगति देगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी मिलेगी। महिला व छात्रवर्ग को अर्द्धशासकीय/ प्रशासकीय क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विपरीत चन्द्रमा कार्य की गति को धीमी करेगा। आन्तरिक अस्थिरता से समस्या होगी। मार्च से इच्छित लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए धान मंडी के हाजिर सौदे लाभ देंगे। नौकरीपेशा में विदेश में योग्यता का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को चलित प्रयासों का परिवर्तन चक्र बनाना होगा तभी सफलता मिलेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
समसप्तक चन्द्रमा कार्य की समीक्षा करवाएगा। नकारात्मक व सकारात्मक पक्षों पर चिन्तन होगा। सुधार के साथ संशोधन करने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए व्यवसाय में आगे बढऩे वाला समय है। नौकरीपेशा में समन्वय के साथ विभाग का सहयोग मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को विदेशी भाषा से जुड़े शासकीय तंत्र में अवसर प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही हैं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
चन्द्रमा की विपरीत स्थिति आवेग बढ़ाएगी। वाणी व व्यवहार पर सोचने का समय है। बुध से अनुकूलता के साथ सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए एलोपैथिक सेक्टर में नए निवेश का विकल्प तैयार होगा। नौकरीपेशा में मनोवांछित परिणाम न होने से खिन्नता होगी। महिला व छात्रवर्ग को कृषि/ वानिकी से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिलेंगे और उन्हें लाभ होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नवम-पंचम का चन्द्रमा अपने-परायों का ज्ञान करवाएगा। अपनी प्रकृति में दृढ़ता लाने की कोशिश करेंगे। नए लोगों से सम्बन्ध लाभकारी साबित होंगे। व्यापारियों के लिए परम्परागत हस्तशिल्प से सम्बन्धित क्षेत्र में विदेश में लाभ। नौकरीपेशा में वरिष्ठ क्रम से सम्मान की प्राप्ति होगी। महिला व छात्रवर्ग को गैर शैक्षणिक संस्थाओं में अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सम्पत्ति व वाहन प्राप्ति के योग। आने वाले समय में व्यावसायिक योजना बनाएंगे। आंशिक तौर पर निवेश का चार्ट भी तैयार होगा। व्यापारियों के लिए कोयला की खान से सम्बन्धित पदार्थों के बाजार का लाभ। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को हैवी टूल्स एंड इंजीनियरिंग क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
न्यायिक क्षेत्र से जुड़े पक्षों पर समाधान हो सकता है। पहल के लिए सकारात्मक प्रयास करें। कार्य से सम्बन्धित आर्थिक समस्या का निराकरण होगा। व्यापारियों के लिए वर्ष का शुरुआती समय आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा में पदवृद्धि के साथ परिवर्तन के योग है। महिला व छात्रवर्ग को कम्प्यूटर साईंस क्षेत्र में प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धार्मिक यात्रा का योग है। पूर्वोत्तर दिशा से जुड़ी यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवार में शान्ति का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान होगा। व्यापारियों के लिए यूनानी औषधियों का बाजार बाहरी लाभ देगा। नौकरीपेशा में प्रतिष्ठित पद की प्राप्ति से प्रसन्नता होगी। महिला व छात्रवर्ग को बैंकिंग सेक्टर में अन्तरराष्ट्रीय क्षेत्र के अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो