6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

Tarot Rashifal 5 January 2026: टैरो राशिफल : क्या 2026 का पहला सोमवार लाएगा आपके लिए खुशखबरी? पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Tarot Horoscope 5 January 2026 : 5 जनवरी 2026 का टैरो राशिफल: मेष से मीन राशि तक का भविष्यफल। जानें सोमवार के विशेष ज्योतिषीय उपाय, शुभ रंग और भगवान शिव की पूजा से चमकने वाली अपनी किस्मत के बारे में।

4 min read
Google source verification
Tarot Rashifal 5 January 2026

Tarot Rashifal 5 January 2026 : टैरो राशिफल 5 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Rashifal 5 January 2026: वर्ष 2026 के पहले सोमवार, 5 जनवरी को माघ मास का दूसरा दिन है। आज का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान रहेंगे और सूर्य देव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणियों के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक समृद्धि और करियर में नई ऊंचाइयों को छूने वाला साबित होगा। भगवान शिव की आराधना और विशेष उपायों जैसे शिवलिंग पर जल, दूध या शहद अर्पित करने से आपके जीवन के कष्ट दूर हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज के सितारे आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहे हैं।

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों को आज अपने सभी काम समझदारी और रणनीति से निपटाने की जरूरत है। साथ ही आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। साथ ही आज परिवार में धन और संपत्ति से जुड़े मामलों पर भ्रम की स्थिति बन सकती है। कमाई के लिहाज से दिन शुभ रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के जीवन में आज अस्थिरता देखने को मिलेगा। जिससे कामों में देरी हो सकती है। अचानक पुराने सहकर्मी से आपकी किसी पुराने सहकर्मी से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद भी काफी ज्यादा रहेगी। आज का दिन आपके लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होने वाला है।

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय लाभ दिलाने वाला साबित होगा। इस राशि के जो लोग फाइनेंस और ब्याज से संबंधित कार्य करते हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको पारिवारिक सहयोग से धन लाभ के योग हैं। हालांकि, अचानक किसी बड़े खर्च की संभावना भी है,इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन कहा जा सकता है। क्योंकि, आज आपको धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे सामाजिक कार्यों में जुड़ने और लोगों की मदद करने का मन बनेगा। रिश्तों को मजबूत करने के प्रयास रंग लाएंगे। व्यापार या नौकरी में समय बेहद अनुकूल है।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। आज आप अपने सभी काम बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसायियों के लिए नई खरीदारी या निवेश का अवसर सामने आ सकता है। एक से अधिक स्रोत से धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक साबित होने वाला है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

Numerology 2026

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातक आज पुराने तरीके से हटकर नया काम करने का सोचेंगे। साथ ही आज आपको अनुभवी लोगों की सलाह से करियर में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की कठिनाइयां समाप्त होंगी और आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। समझदारी से किया गया प्रयास लंबे समय तक लाभ दिला सकता है।

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज तुला राशि के लोगों को सलाह है कि आज अपने कार्यों को थोड़ा प्राइवेट रखें। नई योजनाओं पर कार्य करने के साथ-साथ अपनी ऊर्जा को बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। परिवारवालों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को सलाह है कि अपना ध्यान कामकाज पर ही रखें तो आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे और प्रयास सफल होंगे। अपनी बातचीत में पार्दर्शिता बनाकर रखने से रिश्तों और काम दोनों में लाभ देगा।

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक, धनु राशि के जातक आज अपनी समझ और बुद्धि के बल पर प्रतिद्वंद्वियों को समझदारी से मात देंगे। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी और विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने से लाभ होगा। आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचने की जरूरत है। विचारों में स्पष्टता की कमी के कारण भ्रम हो सकता है। मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। हालांकि, आज अपने दोस्तों की मदद से आपके नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को आज अपने कामकाज से ज्यादा अपने परिवार की सुरक्षा और सुख-सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। भागदौड़ से बचने का प्रयास करेंगे और घर पर रहकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। बात करें आपकी कमाई की तो आज कमाई सामान्य रहेगी। आपको सलाह है कि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोग अपने अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करेंगे। साथ ही आज आपको अपने पुराने रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर भी वापस मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और नए निवेश से लाभ होगा। निजी और सामाजिक जीवन दोनों ही क्षेत्रों में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।