
08 May 2021 Horoscope
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 8 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...
: आज का 08 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
पूर्व में लिए निर्णय को बदलना पड़ेगे। राजकार्य में अवरोध आएगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होगे। आकस्मिक लाभ संभव। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।
: आज का 08 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका मकान का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। वहीं सहयोगियों द्वारा आपकी कार्यशैली पर सवाल उठाने की भी संभावना है।
: आज का 08 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। वहीं अपनी जीवन शैली को बदलने से लाभ होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
: आज का 08 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते।
: आज का 08 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कोई चमत्कारी लाभ होने की संभावना के बीच अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा।
: आज का 08 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पहले बड़ों की राय जरुर लें। आपके जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। किसी का भला करने जाने पर आज स्थिति विपरीत हो सकती है।
: आज का 08 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है।
: आज का 08 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं।संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।
: आज का 08 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। उचित होगा जो बित गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है।
: आज का 08 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
: आज का 08 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
शासन प्रशासन की अडचनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
: आज का 08 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
बात को न सुने जाने से नाराज रहेंगे। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें।
Published on:
07 May 2021 07:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
