scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 25 April 2021: रविवार का दिन वृश्चिक, धनु और कुम्भ के लिए रहेगा विशेष, जानें कैसा रहेगा आपके लिए संडे ? | Today Horoscope 25 April 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 25 April 2021: रविवार का दिन वृश्चिक, धनु और कुम्भ के लिए रहेगा विशेष, जानें कैसा रहेगा आपके लिए संडे ?

locationभोपालPublished: Apr 24, 2021 06:36:44 pm

Daily Horoscope: आज त्रयोदशी तिथि 04:12 PM तक उसके बाद चतुर्दशी…

25 April 2021 horoscope

25 April 2021 rashifal

आज साल 2021 में अप्रैल की 25 तारीख (25 April 2021 rashifal) को रविवार sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य… ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है।

शरीर में यह आंखो व सिर तो वहीं कुंडली में मान सामान और अपमान के कारक माने गए हैं। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान सूर्य नारायण जी हैं।

Read more – Sunday Surya Dev Special: रविवार को श्री सूर्य नारायण की ऐसे करें पूजा, घर आएगी खुशहाली

surya dev puja

आज का 25 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयगी। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

आज का 25 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे।

आज का 25 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैंसले ले सकते हैं।

आज का 25 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। कार्यस्थल पर कर्मचगरियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे।।

Read more – भगवान सूर्य नारायण: कलयुग के एकमात्र प्रत्यक्ष देव, रोग मुक्ति से लेकर सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

surya dev puja effects

आज का 25 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रूचि बढेगी।नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

आज का 25 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।


आज का 25 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। सामाजिक कार्यो में समिलित होंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है ।

आज का 25 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।


आज का 25 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप के लिए शुभ है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

Read more – सूर्यदेव को जल चढाते समय न करें ये गलती, वरना आपके हिस्से आएगा केवल पाप

surya ko jal dene ke niyam
आज का 25 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। लेकिन ध्यान रहें आपमें से कुछ को उनके अपने धोखा दे सकते हैं, अतः सतर्क रहें। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव।
आज का 25 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। औरो की देखा देखि करने से बचें।
आज का 25 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो