9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tula Rashifal Today 5 March : प्रेम, करियर और धन-लाभ के योग, तुला राशि के लिए आज का राशिफल

Tula Rashifal Today 5 March 2025 : तुला राशि वालों को आज काम की अधिकता रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। मकान दुकान में बदलाव के योग हैं। गणेश जी की कृपा रहेगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Mar 04, 2025

Tula Rashifal Today 5 March

Tula Rashifal Today 5 March

Tula Rashifal Today 5 March 2025 : बुधवार का दिन तुला राशि जातकों के लिए काम की अधिकता लेकर आ रहा है। चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर आपको आत्मचिंतन के लिए प्रेरित कर सकता है। कुछ प्रश्न जो आपको लंबे समय से उलझन में डाल रहे थे, उनके उत्तर खोजने का यह सही समय हो सकता है। काम से थोड़ी दूरी बनाकर अपने मन को शांत करने का प्रयास करें।

Horoscope tula rashi : मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान और आध्यात्मिकता का सहारा लें। इससे न केवल आपको स्पष्टता मिलेगी, बल्कि जीवन में एक नई दिशा भी प्राप्त होगी। आज शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे का समय आपके लिए शुभ रहेगा, गणेश जी की पूजा करें। आपके लिए आज का भाग्यशाली रंग नारंगी है। पढ़िए आज का तुला राशिफल। (Horoscope Tomorrow in Hindi)

तुला दैनिक प्रेम राशिफल (Tula Rashifal Today Love)

आज का दिन आपके प्रेम जीवन में मधुरता घोल सकता है। अपने साथी के साथ बिताया गया समय आपको सुखद अनुभव देगा और आपसी समझ को और मजबूत करेगा। आज का दिन न सिर्फ रोमांस बल्कि रिश्तों को गहराई से महसूस करने का भी है। इसे बेहतरीन बनाने का प्रयास करें।

तुला दैनिक करियर राशिफल (Tula Rashifal Today Career)

आज आपको सार्वजनिक जीवन में सफलता मिलने की संभावना है। आपके अच्छे व्यवहार और कुशल संचार शैली से लोग प्रभावित होंगे। यदि आप राजनीति में रुचि रखते हैं या कोई चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं, तो सफलता आपके कदम चूम सकती है।

यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Nakshatra Parivartan: राहु केतु का 2 राशियों पर टूटेगा कहर, नक्षत्र परिवर्तन से हो सकता है बड़ा नुकसान

तुला दैनिक वित्त राशिफल (Tula Rashifal Today finance)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। खासतौर पर यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो मुनाफे की अच्छी संभावनाएं हैं। कुल मिलाकर, आज आपको वित्तीय मामलों में स्थिरता और आत्मविश्वास महसूस होगा।

तुला दैनिक स्वास्थ्य राशिफल Tula Rashifal Today Health)

स्वास्थ्य को लेकर आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहें, खासतौर पर भारी सामान उठाते समय या फिसलन वाली जगहों पर चलते समय। आलस्य से बचें और अपने कार्यों को पूरी ऊर्जा और ध्यान के साथ करें, ताकि कोई अनावश्यक परेशानी न हो।

Lunar Eclipse 2025 “चंद्रग्रहण 14 मार्च 2025: कहां दिखेगा, कहां नहीं? पूरी जानकारी!