scriptसाप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022: कर्क राशि वालों को हफ्ते भर मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी राशि अनुसार साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope 13 June To 19 June 2022 Saptahik Rashifal In Hindi | Patrika News

साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022: कर्क राशि वालों को हफ्ते भर मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी राशि अनुसार साप्ताहिक राशिफल

locationनई दिल्लीPublished: Jun 12, 2022 02:04:47 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

 
Weekly Horoscope (13 June To 12 June 2022): इस सप्ताह सभी राशियों के लोगों को कभी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, वहीं कभी कार्य सफल होने से मिलेगी खुशी। तो आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा…

weekly horoscope 13 june to 19 june 2022, saptahik rashifal 13 june to 19 june 2022, weekly rashifal, साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022, साप्ताहिक राशिफल 2022, साप्ताहिक मेष राशिफल 2022,

साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022: कर्क राशि वालों को हफ्ते भर मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी राशि अनुसार साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 13 June To 19 June 2022 (साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022): ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल की गणना की जाती है। इस राशिफल में अलग अलग राशि वाले जातकों की शिक्षा, धन, करियर, स्वास्थ्य तथा दांपत्य जीवन आदि से जुड़ी जानकारियां होती हैं। ऐसे में आने वाला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए धन लाभ और सफलता लेकर आएगा तो कुछ राशि के लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला ये सप्ताह…

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope): सप्ताह की शुरूआत में परिवार और कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सप्ताह के बीच में कारोबार से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। हफ्ते के उत्तरार्ध में स्थिति थोड़ी बेहतर होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध में हैं तो संभलकर चलने की जरूरत है।

वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope): सप्ताह के प्रारंभ में विरोधी सक्रिय रहने से कुछ परेशानी हो सकती। संपत्ति से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी के बाहर निपटा लें तो बेहतर होगा। हफ्ते के उत्तरार्ध में स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। अपने खान-पान का ध्यान रखें। लव पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी के कारण तकरार हो सकती है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope): हफ्ते के प्रारंभ में आप पर थोड़ा दफ्तर तथा घर के काम का बोझ रहेगा। जिससे स्वभाव चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। घर-परिवार के विवाद का असर पतिपत्नी के रिश्ते पर पड़ सकता है। किसी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने समझदार व्यक्ति से सलाह अवश्य ले लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में यात्रा के दौरान अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखें।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope): यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ होने वाला। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आत्मविश्वास से कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। कारोबार से संबंधित यात्रा का लाभ मिलेगा। हालांकि सप्ताह के अंत तक आतेआते आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा वे आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं। प्रेम संबंध और गहरे होंगे।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope): सिंह राशि के लोगों को इस हफ्ते अपनी जिद और अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा। तभी सफलता प्राप्त हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सिंह राशि की महिलाओं का धार्मिक पक्ष की तरफ झुकाव रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सेहत भी सामान्य रहेगी।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope): परिवार अथवा कारोबार में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। मित्रों और परिवार वालों का साथ मिलेगा जिससे कार्य सफल करने में मदद मिलेगी। अटका हुआ धन वापस मिलने से चैन की सांस लेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजन कर सकते हैं। पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए अपने खान-पान का खयाल रखें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope): विश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों तथा जूनियर्स का साथ मिलेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में काम आ सकती है। घरपरिवार से जुड़े आवश्यक फैसले माता-पिता के सहयोग से लेंगे। हफ्ते के अंत में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope): वृश्चिक राशि के लोगों को इस हफ्ते अपने रिश्ते और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि यही आपको कार्यों में सफलता दिलाएगी या काम बिगाड़ भी सकती है। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को अपने पार्टनर की हर बात का अंधविश्वास नहीं करना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों को कोर्ट-कचहरी के बाहर सुलझाने की कोशिश करें। लव पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल और बेहतर बनेगा।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope): नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। पारिवारिक मामलों को निपटाते वक्त परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। इस हफ्ते हर फैसला बहुत समझदारी के साथ लें। अपने कार्यों पर फोकस करें, बेकार की बातों पर ध्यान ना दें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope): किसी विशेष कार्य में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। योजना के अनुसार कार्य न बन पाने के कारण मन परेशान होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला ना लें। अपने काम और परिवार के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है। लेकिन सप्ताह के अंत में पहले से स्थिति बेहतर होगी। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। लव पार्टनर के साथ संबंध चिंता का कारण बन सकते हैं।

कुंभ राशि ( Aquarius Weekly Horoscope): हफ्ते के प्रारंभ में किसी अनचाहे स्थान पर आपका ट्रांसफर होने से व्यथित हो सकते हैं। कारोबार में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेंगे तो बेहतर होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफल होने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताह के अंत तक व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope): आज के लाभ के चक्कर में भविष्य के लिए नुकसान खड़ा न करें। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर-परिवार या लव लाइफ से जुड़ा कोई भी विवाद अपने विवेक से सो जाने की कोशिश करें। व्यवसाय से जुड़े काम के लिए किसी पास या दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान अपने सेहत और सामान का ख्याल रखें। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें

वट पूर्णिमा 2022: 13 या 14 जून कब रखा जाएगा वट पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो