
साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 6 अप्रैल 2024
करियर और आर्थिक जीवनः 31 मार्च से 6 अप्रैल 2024 के बीच मेष राशि के विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। इस सप्ताह मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। नए सामानों की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। लेकिन उसमें भी आपको मनपसंद सामान मिलने में कठिनाई हो सकती है। बुधवार, गुरुवार और शनिवार का दिन बहुत शुभ रहने वाला है।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में युवा प्रेमी कहीं घूमने जा सकते हैं। फोन कॉल से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी पर गर्व होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। थोड़ी सी भूल नजदीकी रिश्तों में दूरियां ला सकती है। प्रेम संबंधों में जिद्दी स्वभाव को लचीला बनाने की जरूरत होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। अपना मन शांत रखें।
सेहतः इस हफ्ते सेहत में गिरावट की आशंका है। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी पूर्वक करना होगा। छोटे बच्चे शारीरिक रूप से थोड़ी कमजोरी महसूस करेंगे। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीच तेल का दीपक लगाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः रविवार से शनिवार के सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। व्यापार में नया प्रयोग करने की योजना बनाएंगे। विदेशी भूमि में नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा में शुभफल मिलेगा। प्रशासन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए 31 मार्च से 6 अप्रैल का सप्ताह बेहद शुभ है। कई महत्वपूर्ण काम में गति आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। र किसी रूके काम को शुरू करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विवार, शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। पिता की बात मानें। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस सप्ताह आपको गुस्सा ज्यादा आएगा, इससे बचें। शनि और मंगल की दृष्टि के कारण घर में लड़ाई झगड़ा होगा। किसी अपरिचित पर सहज विश्वास न करें। सोमवार, मंगलवार और गुरुवार का दिन आपके लिये शुभ नहीं रहेगा।
सेहतः ब्लड प्रेशर के रोगियों को दिनचर्या और खान-पान ठीक रखने की कोशिश करना चाहिए। प्यासी गायों, चिड़ियों और जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह का शुरुआती भाग सभी नए काम की शुरुआत के लिए काफी शुभ है। विद्यार्थियों को करियर बदलने के मौके मिलेंगे। बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता विशेष रूप से शुभ है। संपर्क सूत्रों का अच्छा उपयोग करेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े पेशेवर के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। विदेश यात्रा में थोड़ी परेशानी होगी। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप न करें।
पारिवारिक जीवनः परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। माता-पिता के प्रति स्नेह और सम्मान दोनों भावों में वृद्धि होगी। संतान को करियर से जुड़े मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। जनीतिक झगड़ों से स्वयं को दूर रखें। कुछ समय के लिए आपका आत्मविश्वास डोल सकता है। अपनी शक्ति और अधिकारों का दुरुपयोग न करें। समय का पूरा सदुपयोग नहीं करेंगे तो महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। नई बातों को सीखने में परहेज न करें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन कुछ कमजोर हो सकता है।
सेहतः इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। महिलाओं को त्वचा में संक्रमण हो सकता है। काली चींटियों को चीनी और पिसा हुआ नारियल खिलाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। मैनेजमेंट से जुड़े मामलों में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में नए सहयोगी बन सकते हैं। बुद्धि का प्रयोग करके आप उलझे कार्यों को अपने पक्ष में कर लेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स में आपकी रूचि दिखेगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। रविवार और सोमवार का दिन सुखद रहेगा। पना बजट नियंत्रित करते हुए भी किसी नए काम में हाथ न डालें। इस सप्ताह अपनी योग्यता और प्रतिभा पर शंका न करें।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिजनों के साथ आप कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। अति उत्साही प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण नुकसान झेलना पड़ेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। सप्ताह के आखिर में संबंधियों के साथ समस्या हो सकती है। बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
सेहतः खान-पान के कारण आपको पाचन की समस्या होगी। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। गणेश जी के मंदिर में जाकर दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत सिंह राशि वालों के लिए काफी शुभ है। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। करियर में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। बातचीत से आपके काम बनेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। शेयर मार्केट में डूबा हुआ धन आपको 31 मार्च से 6 अप्रैल के बीच वापस मिल सकता है। पब्लिक रिलेशन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा है। आपके ऊपर से काम का बोझ कम होगा। अनुभव की कमी के कारण काम रूक भी सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह प्रेम सिंह राशि वालों का प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। इस सप्ताह मित्रों के साथ बहस न करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में बहस हो सकती है।
सेहतः थकान और चिड़चिड़ापन हावी रहेगी। कब्ज और वायु विकार की आशंका है। मन में कोई शंका रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। रविवार और शुक्रवार का दिन खराब रहेगा। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें राम नाम का चोला चढ़ाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः 31 मार्च से 6 अप्रैल के बीच के हफ्ते में कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। रचनात्मक कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। संगीत और नाट्य कला से जुड़े लोगों को करियर में उत्तम अवसर मिलेंगे। यात्रा सफल और उन्नति वाली रहेगी। मित्रों से बहुत काम की सलाह मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश लाभप्रद होगा। आर्थिक लाभ होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। शोध कार्यों से जुड़े वैज्ञानिकों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विद्यार्थियों को अध्यापकों का सहयोग मिलेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो उसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दें। रेस्टोरेंट व्यवसायियों को अपने ग्राहकों के व्यवहार से थोड़ी परेशानी हो सकती है। सप्ताह बीच में थोड़े परेशान रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपकी ज्यादा चापलूसी करते हों। वैवाहिक जीवन में अनबन रहने की आशंका है। अपनी समस्याओं को स्वतः ही चर्चा से सुलझाने की कोशिश करें। पिता और जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। अपने खर्चों पर नजर बनाए रखें।
सेहतः सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को मंगलवार और गुरुवार को धूप और प्रदूषण युक्त माहौल से बचना चाहिए। वृद्ध ब्राह्मण को घी का दान करें।
Updated on:
02 Apr 2024 02:52 pm
Published on:
30 Mar 2024 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
