21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- तुला से धनु राशि के जातकों के जीवन में आएगा नया बदलाव

Saptahik Rashifal: तुला से धनु तक की राशियां क्या कहती हैं इस 5 से 11 दिसंबर के मध्य

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 04, 2022

tula_to_dhanu.jpg

Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह तुला से धनु राशि के जातकों के लिए 05 से 11 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।

07. Libra Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : तुला साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में जीवन साथी के साथ अच्छा समय बितेगा। अच्छे तालमेल की बदौलत गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। सप्ताह के बीच में ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। इस दौरान सेहत से जुड़ी कुछ समस्या भी पेश आ सकती है। कोई छोटी-मोटी चोट की भी संभावना है। भाग्य का साथ सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको मिलेगा। नौकरी में ट्रांसफर के योग के बीच ऑफिस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।

वहीं ये सप्ताह आपके लिए धन के मामले में लाभ लेकर आता दिख रहा है। बिजनेस की हानि रूकने की संभावना के बीच भगवान शिव की कृपा से रूकी हुई डील पूर्ण हो सकती है। लव रोमांस के लिए ये सप्ताह अच्छा साबित होगा, जबकि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रीत रखना होगा।

08. Scorpio Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरूआत थोड़ी कमजोर रहेगी। सेहत में गिरावट के बीच मानसिक तनाव रहेगा। आप किसी बात को लेकर निर्णय नहीं ले पाएंगे। इससे थोड़ी परेशानी बढ़ने के साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य में व्यापार में तेजी आएगी। उतार-चढ़ाव के बावजूद गृहस्थ जीवन में आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा लेकिन सप्ताह के अंतिम दिन शारीरिक समस्या बढ़ा सकते हैं, थोड़ा ध्यान रखें। किसी तरह का निवेश सप्ताह के अंतिम दिनों में ना करें।

इस हफ्ते कुछ शांति महसूस करेंगे। जीवन में चलने वाली उथल-पुथल से इस हफ्ते काफी राहत मिलेगी। परिणाम मनमाफिक न आने से कुछ तनाव और दबाव रहेगा। वहीं आपको पसंद न करने वाले लोग आपकी कमजोरियों पर हमला करेगें। शांति और धैर्य को अपनाने की जरूरत है।


Must Read- नया साल 2023 क्या आपके लिए भी रहेगा खास? जानें किन राशि वालों को होगा धनलाभ

Must Read- MCD चुनाव का ज्योतिषिय आंकलन, जानें ग्रहों की चाल किस पर रहेगी भारी


09. Sagittarius Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : धनु साप्ताहिक राशिफल

लव लाइफ को लेकर धनु राशि के जातक काफी तनाव महसूस करेंगे। कारण कई बार कुछ ना चाहते हुए भी कुछ गलत हो सकता है जिससे आपके बीच थोड़ा बहुत तनाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अनुभव की कमी के कारण परेशानी हो सकती है। आय के लिए समय अच्छा है। सप्ताह के बीच में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। नौकरी के लिए अच्छा समय है। सप्ताह के आखिर के दिनों में गृहस्थ जीवन में सुख शांति बढ़ाने के साथ ही जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

यह पूरा महीना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। खासतौर से दिसंबर के इस सप्ताह का पहला दिन ही आपके लिए विशेष है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन के मामले में भी लाभ होगा।

Must Read- Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए ये साप्ताह है कुछ विशेष

Must Read- Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- कर्क से कन्या राशि के जातकों को ये साप्ताह देगा धन