31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weekly Tarot Rashifal (26 फरवरी से 4 मार्च): धनु राशि के लिए वित्तीय स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

26 फरवरी से 4 मार्च का सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, आप यह जानना चाह रहे हैं तो पढ़िए साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Rashifal)। इसमें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के प्रेम जीवन से लेकर आर्थिक स्थिति और करियर को लेकर की गई है भविष्यवाणी (Tarot Card Prediction)।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Feb 2023, 7:55 PM IST

tarot_card_reading_2.jpg

टैरो भविष्यवाणी

धनुः धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आपको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और ज्यादा समय बिताएं। इस सप्ताह आप धन संबंधी निर्णय सोच समझकर करेंगे। हालांकि इस सप्ताह वित्तीय मामलों को संभालना चुनौतीपूर्ण है। टैरो राशिफल कहता है कि इस सप्ताह आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

मकरः टैरो राशिफल के अनुसार मकर राशि के जातक के लिए उसका जीवनसाथी ही उसकी ताकत है। आप अपने पार्टनर को हर कदम समर्थन देंगे। सिंगल हैं तो दोस्तों और करीबियों को भी इसी तरह समर्थन देंगे। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। इस सप्ताह आपके करियर में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से चुनौती से पार पा जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः Weekly Tarot Rashifal (26 फरवरी से 4 मार्च): इन लोगों की लव लाइफ में वसंत, जानिए टैरो भविष्यवाणी

कुंभः 26 फरवरी से 4 मार्च का समय टैरो रीडिंग के हिसाब से कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए अनुकूल है। प्रेम जीवन को सफल बनाने के लिए आपको भावनाओं पर भी काबू रखना होगा। इस सप्ताह आप आर्थिक उन्नति के नए तरीके ढूंढ़ते नजर आएंगे, लेकिन दृढ़ता के बल पर ही आप सफल हो पाएंगे। इस सप्ताह आपका ध्यान करियर और आर्थिक स्थिति को शिखर पर ले जाने पर होगा। इस हफ्ते आप करियर को लेकर विचारशील रहेंगे।


मीनः 26 फरवरी से 4 मार्च का समय आपकी लव लाइफ के लिए अति महत्वपूर्ण है, रिलेशनशिप की असफलता आपको अस्थिर कर सकती है। ऐसे लोग रिश्ते का शोक मनाते देखे जा सकते हैं। आय बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लाभ बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। करियर में आपको सफलता और प्रतिष्ठा मिलेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। किसी बीमारी या रोग से पीड़ित हैं तो यह समय हीलिंग के लिए उचित है।