2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ट्रैक पर Reel वीडियो बनवा रहा था लड़का, पीछे से आ गई मौत

दोस्त बनाता रहा वीडियो, युवक के पीछे से आ गई मौत, इटारसी में रेलवे ट्रैक के किनारे शूटिंग करा रहा लड़का ट्रेन की चपेट में आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Nov 2021, 4:49 PM IST

News

रेलवे ट्रैक पर Reel वीडियो बनवा रहा था लड़का, पीछे से आ गई मौत

होशंगाबाद/इटारसी. इंस्टाग्राम पर वीडियो रील बनाने का जुनून आजकल युवाओं सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ अलग हटकर वीडियो बनाने का जुनून के चलते एक लड़के की जान चली गई। होशंगाबाद के इटारसी में VIDEO बनाने के लिए युवक अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए शरद देव के जंगल गया था। यहां वो अंस्टाग्राम रील पर कुछ अलग दिखाने के जबनून में रेलवे ट्रैक के नजदीक से चलने लगा। इस दौरान पीछे से ट्रेन आ रही थी। इस दौरान शायद उसे य अंदाजा नहीं रहा कि, उसे ट्रेक से कितनी दूरी बनाकर रखना है। ट्रेन जैसे ही उसके पास से गुजरी वो उसकी चपेट में आ गया। जीवन में कुछ अलग दिखाने के लिए बनाए जा रहे वीडियो में उसकी मौत की तस्वीरें कैद हो गईं।


मामले की जानकारी लगते ही पथरौटा पुलिस जांच में जुटी, पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय मृतक का नाम संजू पुत्र कृष्ण कुमार चौरे पांजरा कला का रहने वाला था। संजू अपने दो दोस्तों के साथ रविवार शाम को घर से निकला था। संजू VIDEO बनवाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहा था, तभी पीछे से ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ट्रेन से टकराकर संजू दूर जा गिरा। उसके सिर में गहरी चोट आई। इसके बाद दोस्त ने फोन कर संजू के घरवालों को जानकारी दी। उधर, आसपास मौजूद लोगों की मदद से संजू को अचेत अवस्था में इटारसी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

पढ़ें ये खास खबर- इस शहर पर चोरों का कहर, मंदिर में चोरी के बाद अब यहां से ले उड़े कीमती सामान

विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी- पुलिस

मौके पर पहुंची पथरौटा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी। थाना प्रभारी नागेश वर्मा ने बताया कि, प्रथम दृष्टया VIDEO लेने के दौरान हादसा होने की जानकारी सामने आई है। मामले की विवेचना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार, संजू गांव में ही रहता है और खेती के काम में पिता की मदद करता था। संजू घर का बड़ा पुत्र था, इसके दो छोटे भाई हैं।