2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर पर चोरों का कहर, मंदिर में चोरी के बाद अब यहां से ले उड़े कीमती सामान

कन्नौद रोड स्थित खाद-बीज की दुकान में चोरों ने धावा बोलकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। चोरों ने गेट तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नकदी, एलसीडी पर हाथ साफ कर गायब हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Nov 2021, 8:46 PM IST

News

इस शहर पर चोरों का कहर, मंदिर में चोरी के बाद अब यहां से ले उड़े कीमती सामान

सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अष्टा स्थित अलीपुर के चंद्रप्रभु जैन मंदिर में हुई चोरी का पता अभी चला भी नहीं था कि, शहर के कन्नौद रोड स्थित खाद-बीज की दुकान में चोरों ने धावा बोलकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। चोरों ने गेट तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नकदी, एलसीडी पर हाथ साफ कर गायब हो गए।

इस संबंध में दुकानदार को जानकारी शनिवार को लगी, तो उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार, आष्टा के कन्नौद रोड पर नानूराम मेवाड़ा की मेवाड़ा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खाद व बीज की दुकान है| दुकानदार ने बताया कि, शुक्रवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने पीछे का दरवाजा, फर्नीचर तोड़ा और दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने दुकान के अंदर रखे सभी सामान को खंगालकर चैक बुक, लेनदेन खाते तक को फाड़ दिया। वहीं एलसीडी, सेटअप बॉक्स व गल्ले में रखे 30 हजार रुपए नकदी चुराकर वहां से फरार हो गए।

पढ़ें ये खास खबर- सड़क के किनारे ठहाके लगा रहे थे लोग, पूछने पर बोले- 'विरोध कर रहे हैं', जानिए माजरा


पता चला तो रह गए दंग

दुकानदार के बड़े बेटे नरेश मेवाड़ा ने बताया कि, शनिवार को जब छोटा भाई महेंद्र दुकान खोलने गया तो उसे पीछे का दरवाजा टूटा मिला। जब दुकान के अंदर पहुंचा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था, जिसे देखकर दंग रह गया। इसकी आष्टा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर दुकान पर छानबीन की, लेकिन अबतक इसका पता नहीं चला। नरेश मेवाड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पढ़ें ये खास खबर- कॉलेज परिसर में बनी मजार पर सांसद को आपत्ति, पत्र लिखकर बताया छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा


चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस

मामले को लेकर आष्टा थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि, कन्नौद रोड पर खाद बीज की दुकान में चोरी हुई है। दुकानदार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यहां खुले में खराब हो रहा 51 करोड़ का अनाज - देखें Video