2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज परिसर में बनी मजार पर सांसद को आपत्ति, पत्र लिखकर बताया छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय यानी एमवीएम कॉलेज परिसर में बनी मजार को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए कमिश्नर और कलेक्टर को पत्र लिखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Nov 2021, 4:32 PM IST

News

कॉलेज परिसर में बनी मजार पर सांसद को आपत्ति, पत्र लिखकर बताया छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सेंट्रल स्कूल परिसर में नमाज़ पढ़े जाने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि, अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय यानी एमवीएम कॉलेज परिसर में बनी मजार को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। सांसद ठाकुर ने इस संबंध में कमिश्नर और कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि, कॉलेज पिसर में स्थित मजार पर अनाधिकृत आने-जाने वालों के प्रवेश से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों और यहां के स्टाफ को खतरा है।


पत्र में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लिखा कि, MVM कॉलेज की उत्तर-पूर्व दिशा में नाले किनारे बनी मजार के कारण यहां आने वाले लोगों के अवैध एवं असमय प्रवेश और कभी-कभी भीड़ जमा होने से सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सांसद ने लिखा कि, मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय शहर का प्रतिष्ठित कॉलेज है। यहां स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रआ-छात्राएं को-एजुकेशन हासिल कर रहे हैं। कॉलेज परिसर में लोगों के अनधिकृत प्रवेश के कारण विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ असुरक्षित है। यहां छात्रों के साथ-साथ स्टाफ में भय का माहौल है। सांसद ठाकुर ने पत्र के माध्यम से कलेक्टर और कमिश्नर से कॉलेज परिसर में अवांछित भीड़ के प्रवेश के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने और कार्रवाई से अवगत कराने की बात कही है।

पढ़ें ये खास खबर- जब हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, देखने वाले भी रह गए दंग

सेंट्रल स्कूल परिसर में नमाज़ पढ़ने पर सांसद ने जताई थी आपत्ति

आपको बता दें कि, इससे पहले सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ही शहर के 7 नंबर इलाके में स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के परिसर में नमाज़ पढ़ने के लिए बाहरी लोगों के अंदर प्रवेश पर आपत्ति दताई थी। इस संबंध में भी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने को कहा था।

चालू करते ही केसिंग समेत ट्यूबवेल से बाहर निकली पानी की मोटर - देखें Video