2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, देखने वाले भी रह गए दंग

हेलीकॉप्टर पर सवार होकर राजस्थान से नीमच अपनी दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा। बेटे ने पूरी की अपने पिता की इच्छा...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Nov 2021, 4:00 PM IST

News

जब हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, देखने वाले भी रह गए दंग

नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच में शनिवार को हुई एक शादी सिर्फ जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा राजस्थान से अपनी दुल्हन को लेने हेलिकॉप्टर से उसके शहर पहुंचा। बारात लाने के इस अलग और महंगे तरीके के बारे में जब दूल्हा से पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि, 'मेरे पिता की ये इच्छा थी कि, बेटे की शादी में बहू को हेलिकॉप्टर में लेकर आऊं, बस उन्हीं की इच्छा का सम्मान करते हुए मैं राजस्थान के भीलवाड़ा से हेलिकॉप्टर पर सवार होकर दुल्हन लेने नीमच आया हूं।'


जैसे ही दूल्हे का हेलिकॉप्टर नीमच में उतरा, यहां देखने वालों की भीड़ लग गई, जिसने भी हेलीकॉप्टर से दूल्हे को उतरते हुए देखा, वो दुल्हे की मिसाल पैश करने से खुद को रोक नहीं सका। हालांकि, हेलिपेड पर अपना हेलीकॉप्टर खड़ा करके दूल्हा अन्य बारातियों के साथ कार और बस के माध्यम से नीमच से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरवानिया महाराज के लिए रवाना हुआ। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा रविवार सुबह 11 बजे अपनी दुल्हन को लेकर हेलिकॉप्टर से वापस उड़ गया।

पढ़ें ये खास खबर- पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां शुरु हुई बारिश, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड


हेलीकॉप्टर से पहुंचा सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा

बता दें कि, सरवानिया महाराज क्षेत्र में रहने वाला दुल्हन चेतना पुत्री रामप्रसाद पाल का विवाह राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले दूल्हा गौरव पुत्र पन्नालाल गाडरी से तय हुआ था। दूल्हा गौरव, उसकी बहन, पिता और मामा हेलिकॉप्टर से नीचम आए, जबकि बाकी बारात कार और बस से गांव पहुंची। दूल्हा बेंगलुरु की निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस हेलिकॉप्टर को दूल्हा ने हायर किया था उसका किराया ही 10 लाख रुपए से ज्यादा है। हालांकि, परिवार के सदस्यों से जब हेलीकॉप्टर के किराये के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया।


'पहली बार परिवार में देखी ऐसी बारात'

दुल्हन के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि, परिवार में यह पहली बार है, जब किसी बेटी को लेने उसका दूल्हा बारात हेलिकॉप्टर से लेने आया हो। उन्होंने बताया कि, पहले तो प्रशासन से हेलिकॉप्टर को कार्यक्रम स्थल पर ही उतारने की अनुमति ली गई थी। इसके लिए नीमच से करीब 30 किमी दूर सरवानिया महाराज गांव में हेलिपैड भी बना लिया गया था, लेकिन यहां दो दिन बारिश होने पर चारों और कीचड़ मच गई, जिसके चलते हेलिकॉप्टर को अचानक नीमच हवाई पट्टी पर उतारने की अनुमति लेनी पड़ी। यही वजह है कि, कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए दुल्हा को कार के माध्यम से पहुंचना पड़ा।

चालू करते ही केसिंग समेत ट्यूबवेल से बाहर निकली पानी की मोटर - देखें Video