
सड़क के किनारे ठहाके लगा रहे थे लोग, पूछने पर बोले- 'विरोध कर रहे हैं', जानिए माजरा
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी अरविंद विहार में रविवार को एक अनूठा विरोध देखने को मिला। यहां जर्जर और टूटी सड़क के किनारे खड़े करीब 200 महिला, पुरुषों एवं बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर जोर-जोर से ठहाके लगा रहे थे। हैरानी की बात ये है कि, जब उनसे इस तरह हंसने का करण पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए ही जवाब दिया कि, हम इस तरह हंस हंस कर इस जर्जर सड़क के प्रति सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।
लोग हंसते हुए बोल रहे थे कि, बीते दो साल से यहां की सड़क नहीं बनी। कब जागेगी सरकार। उन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां भी थीं। बैनरों पर लिखा था, जनता करती है पुकार, अच्छी सड़क दे सरकार। वहीं, तख्तियां पर लिखा था, अच्छी सड़कें हमारा अधिकार, गड्ढों से निजात दिलाए सरकार।
2 साल से अटका रखा है काम
मामले को लेकर जब बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि अरविंद विहार पेट्रोल पंप से आईसीआईसीआई बैंक चौराहे तक 200 मीटर की सड़क बदहाल अवस्था में है। पूरी सड़क जर्जर है, जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। इस संबंध में कई बार नगर निगम को अवगत कराया जा चुका है, बावजबद इसके जिम्मेदार सो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क के लिए 3 करोड़ रुपए का टेंडर होने की भी जानकारी मिली है, फिर भी सड़क निर्माण अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि, 2 किमी सड़क निर्माण को 2 साल से अटकाया हुआ है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल आगमन पर सड़कों को चमकाया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे, महिला, बुजुर्ग और युवा सभी ने अरविंद विहार पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े होकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए ठहाके लगा रहे हैं।
चालू करते ही केसिंग समेत ट्यूबवेल से बाहर निकली पानी की मोटर - देखें Video
Updated on:
21 Nov 2021, 7:17 PM IST
Published on:
21 Nov 2021, 7:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.