
preeti killing mystery
होशंगाबाद. रसूलिय के चंदन नगर में बेटी सम्मी के साथ कत्ल हुई संजय की पत्नी प्रीति पवारखेड़ा स्थित आईपीएस स्कूल में हिन्दी की टीचर थी। प्रीति अपने फेसबुक अकाउंट पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती थी। फेसबुक पर प्रीति ने आखिरी पोस्ट 28 अप्रैल 2015 को डाली थी। जिसमें भी उसने सिर्फ प्रोफाइल अपडेट किया था। प्रीति के फेसबुक अकाउंट के मुताबिक वह मई 2012 से टीचिंग की जॉब में आई थी। प्रीति धार की रहने वाली थी। संजय से प्रीति की शादी 27 अप्रैल 1996 को हुई थी। फेसबुकपर प्रीति की फ्रेंड संख्या 142 है। फ्रेंड लिस्ट में उसके पति संजय का नाम नहीं है। प्रीति और सम्मी का कत्ल करने के बाद संजय ने खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
